होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक संपन्न
रिसाली नगर निगम चुनाव में भाजपा रचेगी जीत का नया इतिहास – सुरेंद्र कौशिक
**दुर्ग।** आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की बैठक के पश्चात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव सह प्रभारी श्री आशु चंद्रवंशी एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मंडल प्रभारी श्री शिवेंद्र परिहार, श्री दिनेश देवांगन, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, उतई नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्री अनुपम साहू एवं श्री राजू जंघेल सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में रिसाली नगर निगम चुनाव के संचालन, वार्डवार संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं चुनाव की बारीक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कार्ययोजना बनाई गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि उपस्थित सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने और लड़वाने का व्यापक अनुभव रखते हैं। आप सभी के कुशल नेतृत्व, समर्पण और परिश्रम से इस बार रिसाली नगर निगम चुनाव में जीत का ऐसा इतिहास रचना है, जो पहले कभी नहीं बना हो। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी अभी से अपने-अपने वार्डों में सक्रिय होकर चुनावी गतिविधियों को गति दें। आचार संहिता लागू होने से पहले संगठन के प्रमुख कार्यों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा, लोकसभा, नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में अपनी संगठनात्मक क्षमता का परिचय दिया है। इस बार भी सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर ऐतिहासिक परिणाम हासिल करने के लिए जुटना होगा।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि **रिसाली नगर निगम चुनाव भाजपा के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।** पार्टी का मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हमारी ताकत हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा रिसाली में विजय का परचम लहराएगी।
वहीं चुनाव सह प्रभारी श्री आशु चंद्रवंशी ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक तैयारी और वार्डवार प्रभावी रणनीति आवश्यक है। प्रत्येक प्रभारी एवं सह प्रभारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें। कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप चुनावी तैयारियों को गति दें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से भाजपा रिसाली नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
बैठक में उपस्थित सभी वार्ड प्रभारियों एवं सह प्रभारियों ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए संकल्प व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.