Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कबीरधाम के तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी निलंबित, गंभीर लापरवाही पर शासन की कार्रवाई

सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने का आरोप

413171020261034031010649606.jpg

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | छत्तीसगढ़

रायपुर/कबीरधाम। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से राजस्व विभाग से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने का उल्लेख किया गया है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई है।

निलंबन अवधि में कबीरधाम रहेगा मुख्यालय

शासन के आदेश में निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मुख्यालय जिला कबीरधाम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रखेंगे।

आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार अवर सचिव धनंजय नेताम के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png
RO. NO Ooo

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.