Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

योग हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वस्थ जीवन का आधार है : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

784210620261141161008019110.jpg

*बीमारियों के आने का इंतजार नहीं, पहले से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी : मंत्री श्री चौधरी*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और नागरिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास*

*मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह को 25 हजार रुपये की सहायता, जिले को मिली तीन नई एंबुलेंसों की सौगात*

रायपुर, / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब के जाज्वल्य देव द्वार परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा नागरिकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों के कारण योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरी दुनिया भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर को अपना रही है। उन्होंने कहा कि योग “विकास भी, विरासत भी” की अवधारणा का जीवंत उदाहरण है, जिसने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग जैसी जीवनशैली आधारित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। असंतुलित दिनचर्या और अनियमित जीवनशैली धीरे-धीरे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए बीमारियों के उत्पन्न होने की प्रतीक्षा करने के बजाय पहले से ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है। योग, प्राकृतिक चिकित्सा और संतुलित जीवनशैली अपनाकर अनेक रोगों से बचाव संभव है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच का भी आधार है। योग व्यक्ति को तनावमुक्त जीवन जीने तथा संतुलित व्यक्तित्व के निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया तथा स्वस्थ, निरोग और समृद्ध समाज के निर्माण का संदेश दिया।

*मलखंभ खिलाड़ी को मिला प्रोत्साहन*

योग दिवस कार्यक्रम के दौरान पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कुटराबोड़ के युवा मलखंभ खिलाड़ी डिंपी सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने स्वेच्छानुदान मद से 25 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

*‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण*

कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत भीमा तालाब परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।

*जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस*

विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण सौगात भी मिली। प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने नवागढ़, पामगढ़ और अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई तीन नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होगी।

इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर-नैला श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.