Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 63.50 लाख का मशरूका बरामद

अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 63.50 लाख का मशरूका बरामद

252190520260959021007337942.jpg

मेरठ से दो आरोपी गिरफ्तार, दुर्ग-भिलाई सहित नवा रायपुर और बिलासपुर की चोरियों का खुलासा

दुर्ग पुलिस ने नेहरू नगर एवं दुर्ग क्षेत्र में दिनदहाड़े हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने उत्तरप्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना एवं 3 लाख 50 हजार रुपये नगद सहित कुल 63 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण की विवेचना के दौरान तकनीकी विश्लेषण एवं घटनास्थलों के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को मेरठ और दिल्ली रवाना किया गया। मेरठ पुलिस एवं भोपाल पुलिस के सक्रिय सहयोग से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी हासीम खान ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टिवा वाहन खरीदकर दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और नवा रायपुर क्षेत्रों में रेकी करना स्वीकार किया। आरोपीगण कुछ दिनों से रायपुर के मोदहापारा क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रहे थे और फेरी वाले बनकर कपड़ा एवं गलीचा बेचने के बहाने सुनसान मकानों की पहचान करते थे। मकान के बाहर ताला लगे होने पर गिरोह चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

गिरोह का एक सदस्य मकान के बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा सदस्य घर के भीतर घुसकर चोरी करता था। चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण मेरठ स्थित सलीम ज्वेलर्स को बेचे जाते थे। पुलिस ने ज्वेलर्स संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है, तथा 3 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर एवं जबलपुर (मध्यप्रदेश) में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

गिरफ्तार आरोपी

हासीम खान पिता जब्बार खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर रोड, शालीमार गार्डन, गली नंबर-1, मेरठ (उ.प्र.)

सलीम खान पिता अब्बास खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवालकास, मेरठ (उ.प्र.)

बरामद मशरूका

करीब 400 ग्राम सोना

नगद 3,50,000 रुपये

कुल कीमत लगभग 63,50,000 रुपये


RO. NO 13783/ 27

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.