Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

134240620261452561006204006.jpg

रायपुर, / राज्य सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सुनिश्चत करने मॉनिटरिंग कर रही है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। कांकेर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा जिले के सभी क्षेत्रों में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में कुल 51 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जिनमें इंडियन ऑयल के 14, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के 21 तथा भारत पेट्रोलियम के 16 पेट्रोल पंप शामिल हैं।

प्री-मानसून वर्षा के बाद खरीफ फसल की तैयारियों के चलते कृषि कार्यों हेतु डीजल की मांग में वृद्धि दर्ज की गई है। इसी क्रम में 23 जून 2026 को कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप में डीजल का स्टॉक समाप्त होने के कारण अस्थायी स्थिति निर्मित हुई थी। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकटवर्ती पेट्रोल पंपों से डीजल उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल की गई।वर्तमान में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के दोनों पेट्रोल पंपों में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा ईंधन वितरण सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है।

जिला एवं राज्य स्तर पर तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर मांग के अनुरूप पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कृषि कार्यों के कारण बढ़ी मांग को देखते हुए स्टॉक समाप्त होने की संभावना वाले पेट्रोल पंपों को प्राथमिकता के आधार पर अतिरिक्त आपूर्ति उपलब्ध कराने हेतु तेल कंपनियों को निर्देशित किया गया है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा बताया गया है कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है तथा आम नागरिकों और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार निकटतम पेट्रोल पंपों से ईंधन प्राप्त करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.