होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का किया निरीक्षण
विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा की
रायपुर. . लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज रायगढ़ में केलो नदी पर निर्माणाधीन कयाघाट ब्रिज और मरीन ड्राइव का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी तथा विभागीय अधिकारियों से दोनों कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाते हुए इन दोनों महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने को कहा।
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रायगढ़ सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में चल रहे सड़क और भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की पूर्ण उपयोगिता (Functionality) और टिकाऊपन (Sustainability) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।
श्री बंसल ने रायगढ़ जिले में लोक निर्माण विभाग के सभी उप संभागों में प्रगतिरत सड़कों और पुलों की समीक्षा के बाद नवीन भवनों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, प्रयास आवासीय स्कूल भवन, कामकाजी महिला छात्रावास और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की कार्ययोजनाओं की जानकारी लेकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा।
रायगढ़ के कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री आर.के. रात्रे और श्री जी.एस. मंडावी, अधीक्षण अभियंता श्री के.पी. संत, श्री एन.के. लाल और श्री जे.पी. तिग्गा सहित कार्यपालन अभियंता एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.