Jwala

Express News

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महागृह प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत महागृह प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन

8453003202515154684630032025131247img-20250330-wa0138.webp

विधायक श्री चन्द्राकर ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की सौंपी चाबी
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घरों में हुआ प्रवेश
- आवास योजना के तहत जिले में ऐतिहासिक प्रगति: ग्रामीणों के जीवन में बदलाव
दुर्ग।
 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आज कोलिहापुरी पंचायत भवन में महागृह प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस दिन का महत्व हिंदू नववर्ष, चैत्र प्रतिपदा और नवरात्रि के शुभ अवसर पर और भी बढ़ गया। हजारों ग्रामीण परिवारों ने अपने नवनिर्मित पक्के घर में प्रवेश किया। यह दिन उनके लिए सपना सच होने जैसा था और इस उत्सव ने उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने का मौका दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दस लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से मकान की चाबी सौंपी और दस अन्य हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना को गरीबों और जरूरतमंदों के लिए एक वरदान बताया। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि घर हर व्यक्ति का सपना होता है और यह सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लाखों गरीब परिवारों के लिए साकार हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का घर मिल रहा है, जिससे उनका जीवन बेहतर हो रहा है और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार आ रहा है।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वाधिक आवासों का निर्माण कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रदेश के विकास और इस योजना की प्रभावशीलता का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार और केन्द्र सरकार मिलकर गरीबों और जरूरतमंदों के लिए लगातार काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने न केवल गरीबों को घर दिया, बल्कि महिलाओं के लिए कई योजनाएं लागू कीं, जैसे उज्ज्वला योजना, जन-धन योजना, और अन्य योजनाओं के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाया और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए।

Image after paragraph


विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से गरीबों की मदद की है। प्रधानमंत्री ने जन-धन योजना के तहत करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोलने का काम किया, ताकि हर नागरिक को बैंकिंग सेवाएं मिल सकें और लाभ सीधे उनके खातों में पहुंचे। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए, ताकि वे चूल्हे से होने वाली बीमारियों से बच सकें और सुरक्षित जीवन जी सकें। इसके अलावा, रोटी, कपड़ा और मकान इन तीन मुख्य जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। यह योजना ग्रामीण इलाकों में गरीबी उन्मूलन और समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के प्रयासों से आज लाखों परिवारों को उनका अपना घर मिल रहा है, जो उनके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा लेकर आ रहा है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने भी इस अवसर पर सभी हितग्राहियों को गृह प्रवेश की बधाई दी।

Image after paragraph

उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है, क्योंकि यह दिन उन परिवारों के लिए है, जो अब अपने पक्के घर में रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में अब तक की गई प्रगति का विवरण दिया। कलेक्टर ने बताया कि अब तक 9203 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है, 5537 आवासों को पहली किश्त और 4409 आवासों को दूसरी किश्त मिल चुकी है। 2313 आवास पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं और लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों का पक्का घर अभी तक नहीं बन पाया है, वे अपने ग्राम पंचायत में पंजीयन करा सकते हैं, और जिनके आवास अधूरे हैं, उन्हें स्थानीय आवास मित्रों की मदद से जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे इस योजना का पूरा लाभ उठाएं और सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से पूरा करें, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को इस योजना से वंचित न रहना पड़े। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ बजरंग दुबे सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.