होम / छत्तीसगढ़ जनसंपर्क / ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
ड्रीप सिंचाई प्रणाली से सजेगा किसान का खेत,सुशासन तिहार के तहत कृषक गबरेल लकड़ा को मिला लाभ,मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर,

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल पर चलाए जा रहे सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम कुमडेवा निवासी कृषक श्री गबरेल लकड़ा ने ड्रीप सिंचाई प्रणाली की मांग को लेकर सुशासन तिहार में आवेदन किया था, जिसे उद्यान विभाग द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर निराकृत किया गया।
कृषक के आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए खेत में ड्रीप सिंचाई प्रणाली की स्थापना कर दी गई है। इस तकनीकी सुविधा से अब श्री लकड़ा अपने खेत में कम जल में अधिक क्षेत्र की सिंचाई कर सकेंगे, जिससे उत्पादकता बढ़ेगी और श्रम की बचत भी होगी।
ड्रिप प्रणाली की स्थापना के बाद कृषक ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शासन की इस तत्परता से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने सुशासन तिहार को किसानों के लिए वरदान बताया और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्यानिकी विभाग सरगुजा के द्वारा किसानों को उन्नत तकनीकों से जोड़ते हुए कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और आने वाले समय में और भी कृषकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.