Jwala

Express News

देश विदेश

15 अगस्त को दिल्ली-ग्वालियर में करना था ब्लास्ट

जालंधर धमाके के 6 आरोपी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से कनेक्शन जालंधर ग्रेनेड धमाके में शामिल 6 बदमाश राजस्थान में गिरफ्तार। लॉरेंस गैंग से जुड़े आरोपी 15 अगस्त को दिल्ली और ग्वालियर में धमाके की फिराक में थे।

298120820250449381280x720_2521026-jalandhar-grenade-blast.webp

 पंजाब पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को जालंधर में ग्रेनेड धमाका करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जयपुर और टोंक से गिरफ्तर हुए इन आरोपियों में 3 नाबालिग भी शामिल हैं। 15 अगस्त को यह दिल्ली और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विस्फोट करने वाले थे। लेकिन राजस्थान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और पंजाब पुलिस ने यह गिरफ्तारी कर उनकी साजिश को नाकाम कर दी।

राजस्थान AGTF के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करते थे। बाबा सिद्धीकी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाला जीशान अख्तर उन्हें हैंडल कनाडा से करता था। जीशान ने ही इन्हें दिल्ली और ग्वालियर में धमाके का टारगेट दिया था। यह आरोप पंजाब के जालंधर और नवाशहर में धमाके करने के बाद राजस्थान भाग आए थे।

Punjab Blast: यह आरोपी गिरफ्तार

  • जितेंद्र चौधरी ऊर्फ रितिक पुत्र भागचंद चौधरी, निवासी आकोडिया, थाना निवाई, जिला टोंक
  • संजय, पुत्र बुद्धराम, निवासी नौरंगदेसर, थाना शेरगढ़, जिला हनुमानगढ़
  • सोनू उर्फ काली, पुत्र उदयमंडल, निवासी आलमगीर, कपूरथला, पंजाब
  • तीन नाबालिग, डिटेन

कैसे पकड़े गए बदमाश

राजस्थान पुलिस को पंजाब पुलिस ने अलर्ट भेजा। जिसके बाद AGTF के एएसपी सिद्धांत शर्मा के नेतृत्व में जयपुर रेंज और अजमेर रेंज में तलाशी अभियान शुरू किया गया। जयपुर और टोंक में सुराग मिलते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कनाडा में रहता है मास्टरमाइंड

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का हैंडलर जीशान अख्तर कनाडा में रहता है। उसने ही मुंबई के बाबा सिद्धीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, मनु अगवान और गोपी नवाशहरिया के साथ मिलकर वह देशभर में आपराधिक घटनाओं की साजिश रचता है। आरोपी ऑनलाइन ऐप और इंस्टाग्राम के जरिए जीशान से संपर्क में थे। ग्रेनेड भी जीशान ने ही मुहैया करवाए थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.