Jwala

Express News

देश विदेश

अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- जुर्माना भी देना होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ और अतिरिक्त जुर्माना लगाने की घोषणा की है। ये नियम 1 अगस्त, 2025 से लागू होंगे।

938300720251548041280x720_2511823-us-president-trump-announce-25-percent-tariff-on-india-with-penalty-pm-modi.webp

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई) को भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने अतिरिक्त जुर्माना लगाना लगाने का भी ऐलान किया है। राष्ट्रपति की यह घोषणा ऐसे समय पर हुई जब एक दिन पहले पीएम मोदी ने संसद में पाकिस्तान-भारत के बीच सीजफायर लागू कराने के दावे को नकार दिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए किसी भी देश के नेता ने मध्यस्था नहीं की।

भारत मित्र, लेकिन टैरिफ अधिक...

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के खिलाफ टैरिफ की घोषणा के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ का सहारा लिया। जहां उन्होंने लिखा, 'भारत हमारा दोस्त है, लेकिन हमने उनके साथ बहुत कम व्यापार किया है क्योंकि उनके टैरिफ (कर) बहुत ज्यादा हैं, दुनिया में सबसे ज्यादा, और उनके गैर-मौद्रिक व्यापार नियम बहुत सख्त और परेशान करने वाले हैं। साथ ही, वे अपने ज्यादातर सैन्य उपकरण रूस से खरीदते हैं और रूस के सबसे बड़े ऊर्जा खरीदार हैं, चीन के साथ, जबकि सभी चाहते हैं कि रूस यूक्रेन में युद्ध रोके। ये सब ठीक नहीं है! इसलिए, भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और ऊपर बताए गए कारणों के लिए अतिरिक्त जुर्माना देना होगा।"

भारत ने ट्रंप के दावे को नकारा

मंगलवार (29 जुलाई) को प्रधानमंत्री ने संसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायरल लागू कराने में किसी भी तीसरे देश के नेता का हाथ नहीं है। जबकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार कहते रहे हैं कि उन्होंने ट्रेड डील के जरिए भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी बुधवार (30 जुलाई) को राज्यसभा में ट्रंप का नाम लेते हुए कहा कि 22 अप्रैल से 16 जून के बीच पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच कोई फोन कॉल नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने पर ही सीजफायर लागू हुआ।


RO. NO 13404/ 42

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 42
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.