Jwala

Express News

देश विदेश

सेना ने 48 घंटों में 6 आतंकियों के घर ब्लास्ट से किए जमींदोज; अल्ताफ लाली को भी मारा

सेना ने 48 घंटों में 6 आतंकियों के घर ब्लास्ट से किए जमींदोज; अल्ताफ लाली को भी मारा

70826042025080958pahalgam_terrorist_attack_1745648331.webp

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना अलर्ट है। जवान जम्मू-कश्मीर के जंगलों में ढूंढ-ढूंढकर दरिंदों का एनकाउंटर कर रहे हैं। सेना ने 48 घंटे में 6 आतंकियों लश्कर का आसिफ, आदिल, हारिस, जैश का अहसान उल हक, जाकिर और शाहिद अहमद के घरों को ब्लास्ट कर ध्वस्त किया। साथ ही सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तइबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर अल्ताफ लाली को मारा। हमले के बाद से सभी 6 आतंकी फरार हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेना इनकी तलाश में जुटी है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

 

हमले की रची थी साजिश 
पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने बेकसूर 26 लोगों को गोलियों से भूनकर मार डाला।  आरोप है कि लश्कर का आसिफ शेख, आदिल ठोकेर, हारिस अहमद, जैश का अहसान उल हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद हमले में शामिल था। सभी आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। सभी पर पहलगाम हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप है। हमले के बाद से सभी फरार हैं।

इन इलाकों में था आतंकियों का ठिकाना 
हमले के बाद से ही सेना एक्शन में है। जंगलों में सर्च ऑपेरशन चल रहा है। सेना के जवानों ने शुक्रवार को त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा बलों ने बिजबेहरा में आदिल गोजरी, त्राल में आसिफ शेख,  पुलवामा में अहसान शेख, शोपियां में शाहिद कुट्टे, कुलगाम में जाकिर अहमद गनई और पुलवामा में हारिस अहमद के घर को ध्वस्त किया।

2018 में ली थी ट्रेनिंग 
एहसान अहमद शेख जून 2023 से लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकवादी है। जैश का अहसान 2018 में पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा था। आसिफ और आदिल के नाम पहलगाम हमले में सामने आए थे। दोनों लश्कर के लिए काम करते हैं।

जम्मू में मेडिकल इमरजेंसी लागू 
जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इमरजेंसी लागू की गई है। डॉक्टर्स और स्टाफ की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24/7 हालात पर नजर रखेगा।  



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.