खामेनेई पर हमला पूरे ईरान के खिलाफ युद्ध माना जाएगा - ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी
तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई पर कोई भी हमला हुआ, तो उसे पूरे ईरानी राष्ट्र के खिलाफ खुला युद्ध माना जाएगा। यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीखी बयानबाजी के बाद आई है।
पेज़ेशकियन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हमारे महान नेता पर हमला, ईरान के खिलाफ पूरी जंग जैसा होगा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब तनाव इसलिए बढ़ गया है क्योंकि ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब ईरान में नए नेतृत्व की जरूरत है।
ईरानी राष्ट्रपति लिखा, हमारे महान नेता पर कोई भी हमला ईरानी राष्ट्र के खिलाफ पूरी तरह से युद्ध के बराबर होगा। उन्होंने देश की आर्थिक परेशानियों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की पुरानी दुश्मनी और अमानवीय प्रतिबंधों की वजह से ईरान की जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे पहले ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई ने डोनाल्ड ट्रंप को अपराधी कहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ईरान में हाल के अशांत दौर में हुई मौतों और नुकसान के लिए ट्रंप जिम्मेदार हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ईरान में दशकों से चला आ रहा नेतृत्व अब खत्म होना चाहिए और देश को नया नेतृत्व मिलना चाहिए। ट्रंप के अनुसार ईरान में हाल के हफ्तों में हुए विरोध प्रदर्शन जनता के गुस्से का नतीजा हैं, जो राजनीतिक दबाव, आर्थिक संकट और मानवाधिकार उल्लंघन से जुड़ा है।
ट्रंप ने ईरान के नेताओं पर आरोप लगाया कि वे डर और हिंसा के सहारे शासन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए मौजूदा नेतृत्व दमन का सहारा लेता है और देश को बर्बादी की ओर ले गया है।
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद से तेहरान और वॉशिंगटन के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस दौरान अमेरिका की कड़ा दबाव बनाने की नीति जारी रही है और दोनों देशों के नेताओं के बीच शब्दों की जंग अक्सर देखने को मिल रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.