Jwala

Express News

देश विदेश

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने स्टेडियम का लिया जायजा, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द की जा सकती है पूरी

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने स्टेडियम का लिया जायजा, जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द की जा सकती है पूरी

569060720251337561000610529.jpg

पं. रविशंकर स्टेडियम को बीसीसीआई के मापदंडो के अनुरुप

तैयार करने विधायक व अफसरों के साथ सीएससीए ने खींचा खाका

दुर्ग । दुर्ग का पं. रविशंकर स्टेडियम जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का गौरव हासिल करेगा। स्टेडियम का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मापदंडो के अनुसार कायाकल्प करने प्रारंभिक प्रशासनिक प्रक्रिया तेज हो गई है। इस सिलसिले में छत्तीसगढ़ क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का प्रतिनिधि मंडल रविवार को दुर्ग पहुँचा और स्टेडियम में निर्माण संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं का मौका मुआयना किया। ड्राइंग के मुताबिक स्टेडियम के चारों ओर खेल एरिया, पार्किंग, इंडोर और आउटडोर निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण कर पेपर वर्क को शीघ्र तैयार करने कहा गया है, ताकि लीज प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द निर्माण प्रारंभ किया जा सके। बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को विकसित किये जाने से दुर्ग शहर को नई पहचान मिलेगी और दुर्ग का नाम देश उमदा शहरों में गिना जायेगा। बीसीसीआई से प्रक्रिया आगे बढ़ाने हेतु मिले निर्देश के बाद रविवार को विधायक गजेन्द्र यादव,कलेक्टर अभिजीत सिंह सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि सीसीपीएल के डायरेक्टर विजय शाह, सीएससीए उपाध्यक्ष प्रमोद शंकर शर्मा, पूर्व सह सचिव विनय बजाज, योगेश बागड़ी सीईओ हरि सर, क्रिकेट ऑपरेशन के एजीएम सचिन टांक, बोर्ड मेंबर अजय तिवारी, टेक्निशियन प्रभात सक्सेना, दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अग्रवाल और तकनीकी टीम के साथ मापदंड के मुताबिक स्टेडियम निर्माण हेतु सभी पहलुओं का मौका मुआयना किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट आयोजन हेतु पार्किंग और पर्याप्त स्थल पर संतोष जताते हुए जमीन हस्तान्तरण करने और अनुबंध प्रक्रिया में तेजी लाने निर्देश दिए गए है। बता दें कि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव के प्रयास से बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए जिला प्रशासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा था। जिस पर जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में दुर्ग के पंडित रविशंकर स्टेडियम को 33 साल की लीज पर बीसीसीआई को देने प्रस्ताव पारित किया गया। दुर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनने से दुर्ग नई ऊंचाई मिलेगी। खिलाड़ियों को लाभ मिलने के साथ यहां का व्यापार बढ़ेगा और स्थानीय नागरिकों को रोजगार मिलेगा। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि दुर्ग में खेल अकादमी बनने के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी होंगे। शहर के राजेंद्र प्रसाद चौक से लेकर एसपी बंगला चौक तक के क्षेत्र को चारो ओर से खेलगांव की तरह विकसित करने प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रस्तावित स्थल का मौका मुआयना किया गया है, ताकि बीसीसीआई के मापदंड के अनुरूप जमीन को हस्तान्तरित किया जा सके। स्टेडियम को विकसित करने कार्य प्रारंभ किया जा रहा है, जिससे दुर्ग सहित आसपास के जिले के खिलाड़ियों को खेल का अच्छा वातावरण मिलेगा। श्री यादव ने बताया कि स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बीसीसीआई के एक्सपर्ट टीम तैयार करेगी। वर्तमान में स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40 हजार है। जिसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी। स्टेडियम परिसर से लगे हुए एरिया में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, रनिंग पाथवे बनाए जाएंगे। बीसीसीआई कार्यालय, प्रवेश द्वार, एप्रोच रोड, हॉस्टल, प्रैक्टिस एरिया, मैच के पार्किंग सहित निर्माण होने वाले सभी पहलुओ का स्थल निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे एरिया का नजरी नक्शा प्रस्तुत कर जमीन का ब्यौरा दिया। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बाद दुर्ग का यह स्टेडियम प्रदेश में दूसरा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का गौरव हासिल करेगा। स्टेडियम का मौका मुआयना करने के दौरान दुर्ग जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संजू श्रीवास्तव, सुरेश साहू सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.