Jwala

Express News

देश विदेश

कांग्रेस की अभद्र भाषा पर मंत्री गजेंद्र यादव का प्रहार - “गाली वाली कांग्रेस” की पहचान बन चुकी है पार्टी

कांग्रेस की अभद्र भाषा पर मंत्री गजेंद्र यादव का प्रहार - “गाली वाली कांग्रेस” की पहचान बन चुकी है पार्टी

5600109202512310675901092025104039img-20250901-wa0075.webp

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने  जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की आदि हो गई है। दरभंगा की सभा में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के संबंध में जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणी की गई, वह बेहद निंदनीय और दुखद है।
मंत्री यादव ने कहा कि यदि राहुल गांधी के हालिया भाषणों का विश्लेषण किया जाए तो साफ दिखाई देता है कि वे लगातार प्रधानमंत्री को “तू” कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक परंपरा और राजनीतिक मर्यादा का सीधा अपमान है। उन्होंने कहा कि कभी कांग्रेस का नारा “गली-गली कांग्रेस” था, लेकिन आज वही पार्टी “गाली वाली कांग्रेस” के रूप में जानी जाने लगी है।
बिहार की जनता देगी जवाब ...
मंत्री यादव ने कहा कि बिहार की वही पावन भूमि, जहां चाणक्य जैसे नीति निर्माता और बुद्ध जैसे विश्वगुरु हुए, वहां आज की जनता राहुल गांधी की भाषा शैली को देख और परख रही है। निश्चित ही समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।
कांग्रेस का पुराना इतिहास ...
गजेंद्र यादव ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया हो। संसद सत्र के दौरान पूरे देश ने देखा कि कांग्रेस सांसदों ने सदन में खड़े होकर “चोर-चोर” के नारे लगाए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि लोकसभा अध्यक्ष को कहना पड़ा कि भाषा की मर्यादा चकनाचूर हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जबसे कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी जी को एक संभावित और प्रभावी नेता के रूप में स्वीकार किया है, तभी से उनके खिलाफ लगातार अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Image after paragraph


“गाली की राजनीति” ...
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री को “नाली का कीड़ा”, “कॉकरोच”, “मौत का सौदागर”, “नीच आदमी”, “भस्मासुर”, “रावण”, “दुर्योधन” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया है। इतना ही नहीं, विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई, ईडी और यहां तक कि सेना प्रमुख तक को निशाना बनाया है। राहुल गांधी स्वयं सेना प्रमुख को “सड़क का गुंडा” कह चुके हैं। यही नहीं, उन्होंने चुनाव आयोग, ईवीएम और जांच एजेंसियों को भी “चोर” कहा।
राहुल गांधी बने नए मणिशंकर अय्यर ...
मंत्री यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में मणिशंकर अय्यर के जाने के बाद जो स्थान खाली था, उसे अब राहुल गांधी ने भर दिया है। आज राहुल गांधी और संजय राउत की भाषा में कोई अंतर नहीं बचा है। इंडी गठबंधन में मानो यह प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन अधिक अभद्र भाषा का प्रयोग करता है।
प्रधानमंत्री का सकारात्मक जवाब ...
श्री यादव ने याद दिलाया कि राहुल गांधी ने कभी सदन में कहा था कि जनता प्रधानमंत्री को “डंडों से मारेगी”, लेकिन उस समय प्रधानमंत्री जी ने मुस्कुराकर कहा था कि “मैं सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा ताकि मेरी कमर इतनी मजबूत हो जाए कि डंडा भी पडे़ तो टूटे नहीं।” यही एक सच्चे नेता का आचरण है।
मंत्री यादव ने कहा कि अभद्र भाषा की राजनीति से कभी कोई आगे नहीं बढ़ पाया और न ही भविष्य में बढ़ पाएगा। बिहार की जनता और देश की जनता निश्चित ही इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संवाद और मर्यादा की राजनीति में विश्वास करती है जबकि कांग्रेस अभद्रता और अपमानजनक शब्दों का सहारा लेकर अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है।
प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.