Jwala

Express News

देश विदेश

देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला

देश को आज मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, सीपी राधाकृष्णन और सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला

53509092025105212792090920250916311000040417.webp

नई दिल्ली। देश को आज 15वां उपराष्ट्रपति मिलने जा रहा है। एनडीए ने इस पद के लिए 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 79 वर्षीय बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। चुनाव के लिए संसद के 781 सांसद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करेंगे। वोटों की गिनती शाम 6 बजे शुरू होगी और इसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 पीएम नरेंद्र मोदी के पहले वोट डालने की संभावना है। उधर, तेलंगाना की बीआरएस और ओडिशा की बीजेडी ने इस चुनाव से दूरी बना ली है। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का समर्थन न करने का फैसला किया है। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। शिरोमणि अकाली दल, जिसके लोकसभा में एकमात्र सांसद हैं, ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मतदान में भाग न लेने का ऐलान किया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि वे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रेड्डी का समर्थन करेंगे। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के 11 सांसदों ने एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को वोट देने का निर्णय लिया है।
यह चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था। उपराष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट डालते हैं। हालांकि, इसमें पार्टी व्हिप जारी नहीं किया जा सकता, यानी सांसद स्वतंत्र रूप से वोट डाल सकते हैं। यदि सभी सांसद अपनी पार्टी की लाइन पर वोट करें तो एनडीए के राधाकृष्णन को अनुमानित 422 वोट, जबकि रेड्डी को 319 वोट मिलने की संभावना है। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, गुप्त मतदान की वजह से क्रॉस वोटिंग की आशंका से समीकरण बदल भी सकते हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.