Jwala

Express News

देश विदेश

IND vs PAK : Asia Cup 2025 Final से पहले सूर्यकुमार यादव ने फिर दिया पाकिस्तान को झटका, टूट गई 41 साल पुरानी ये परंपरा

IND vs PAK : Asia Cup 2025 Final से पहले सूर्यकुमार यादव ने फिर दिया पाकिस्तान को झटका, टूट गई 41 साल पुरानी ये परंपरा

75428092025152438735280920251235431000144112.webp

एजेंसी। एशिया कप 2025 में फाइनल से पहले दोनों टीम के कप्तानों के बीच आधिकारिक फोटोशूट होना था, लेकिन टीम इंडिया ने मना कर दिया. भारतीय टीम का यह डिसीजन इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के विरोध के सिलसिले का ही हिस्सा है।
आइए जानते हैं पूरा मामला…
एशिया कप 2025 का फाइनल रोमांचक और खास होने वाला है, क्योंकि फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों देशों के बीच तनाव के चलते इस पूरे टूर्नामेंट में नो हैंडशेक विवाद गरमाया रहा और अब फाइनल में भी इसकी बानगी दिखेगी. ग्रुप स्टेज और सुपर 4 के मैचों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान ने हाथ नहीं मिला, इस पर पाकिस्तान क्रिकेट की तरफ से बखेड़ा खड़ा किया गया, यहां तक की आईसीसी में शिकायत भी की गई, जबकि हाथ मिलाने को लेकर क्रिकेट में कोई रूल नहीं है, अब फाइनल से पहले एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया.
एशिया कप 2025 के पहले से ठीक पहले सूर्यकुमार यादव ने बार फिर पाकिस्तान टीम और उसके कप्तान को इग्नोर किया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा के साथ फोटोशूट कराने से साफ मना कर दिया.
IND vs PAK : 41 साल पुरानी परंपरा टूटी
दरअसल, एशिया कप के इतिहास में पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला है. 41 साल से चली आ रही परंपरा इस बार टूट गई है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल से पहले न तो दोनों कप्तानों का ट्रॉफी के साथ फोटोशूट हुआ और न ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस.
इस बार नहीं होगा ऐसा..
इतिहास उठाकर देखें तो अब तक यह सिलसिला चलता आया था कि फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमें एक साथ आकर मीडिया से मुखातिब होती थीं और कप्तान ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाते थे, लेकिन 2025 के खिताबी मुकाबले से पहले जैसे ही सूर्या ने फोटोशूट से मना किया तो यह सालों पुरानी परंपरा टूट गई.
41 साल में पहली बार हो रहा ऐसा..
एशिया कप 2025 का फाइनल ऐतिहासिक होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के 41 साल में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने आ रही हैं. इससे पहले तक कभी इन दोनों टीमों के बीच खिताबी जंग नहीं लड़ी गई. यूएई में चल रहे इस टूर्नामेंट के ग्रुप और सुपर-4 स्टेज के दोनों मैचों में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को हराया. अब देखना होगा कि फाइनल में बाजी कौन मारता है.



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.