Jwala

Express News

देश विदेश

चीन और बांग्लादेश से कपड़ों का व्यापार बंद:इंदौर के व्यापारियों ने 20 करोड़ का माल लौटाया; महीने में 125 करोड़ का होता है कारोबार

चीन और बांग्लादेश से कपड़ों का व्यापार बंद:इंदौर के व्यापारियों ने 20 करोड़ का माल लौटाया; महीने में 125 करोड़ का होता है कारोबार

55125052025085158boycott-of-china-and-bangladesh.webp

इंदौर के व्यापारी चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे। वे इनके बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं। दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए गए हैं। पुराने माल को पहले ही वापस कर दिया है। सारा लेन-देन भी पूरा कर लिया गया।

व्यापारियों ने पिछले 10 से 12 दिन में करीब 20 करोड़ रुपए का चीनी माल वापस कर दिया है। यही नहीं रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के सदस्य अपने ग्राहकों से भी अपील कर रहे हैं कि वे ऑनलाइन भी इन देशों का सामान ना खरीदें।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

अब तक 22 हजार से ज्यादा ग्राहकों से संपर्क किया जा चुका है। कॉल के माध्यम से लगातार यह काम जारी है। इस मुहिम में जुड़ने के लिए इंदौर के बाहर के व्यापारियों से भी संपर्क कर रहे हैं।

बता दें, इंदौर में चीन से हर महीने करीब 75 करोड़ रुपए और बांग्लादेश से 30 से 35 करोड़ रुपए महीने का गारमेंट्स आता है। आसपास के शहरों में भी 40 से 50 करोड़ रुपए का व्यापार होता है। यानी सभी मिलाकर लगभग 125 करोड़ रुपए का व्यापार होता है।

इसलिए व्यापारियों ने लिया निर्णय दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन और बांग्लादेश पाकिस्तान समर्थन में खड़े नजर आए थे। इसके चलते इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के व्यापारियों ने यहां के कपड़ों का व्यापार बंद करने का फैसला लिया है।

प्लानिंग के अनुसार 10-12 दिन पहले ही डिस्ट्रिब्यूटरों से इन कपड़ों को मंगाना बंद कर दिया था। जो माल व्यापारियों के पास था उसे लौटाना शुरू कर दिया। नए ऑर्डर भी कैंसिल कर दिए।

इसके बाद बुधवार को व्यापारियों ने चीन-बांग्लादेशी कपड़े नहीं बेचने का फैसला लिया। उन्होंने भगवान के सामने शपथ ली थी। फिर अपनी दुकानों के बाहर पोस्टर लगा दिए, जिसमें लिखा है कि हम चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं बेचेंगे।

डिस्ट्रिब्यूटरों को चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं भेजने को लेकर लेटर भेजे जा रहे हैं।
डिस्ट्रिब्यूटरों को चीन और बांग्लादेश के कपड़े नहीं भेजने को लेकर लेटर भेजे जा रहे हैं।

फाइबर गारमेंट्स की ज्यादा डिमांड इंदौर के मार्केट में फाइबर की टी-शर्ट, टॉप्स, किड्स वियर, वूलन, डेनिम, होजियरी सहित कई गारमेंट्स चीन से आते हैं। फाइबर गारमेंट्स लोगों को ज्यादा आकर्षित करता है। बांग्लादेश से डेनिम और होजरी ज्यादा आता है।

यह माल बड़े पैमाने पर बिकता है। इंदौर में किड्स वियर की काफी डिमांड है। व्यापारियों का कहना है कि बांग्लादेश और चीन के माल की जगह लुधियाना से होजरी मंगाएंगे। अहमदाबाद से डेनिम, शूटिंग शर्टिंग का माल लाएंगे। इससे स्वदेशी मार्केट आगे बढ़ेगा।

बचे हुए माल की होली जलाएंगे व्यापारी हालांकि, व्यापारियों ने 10-12 दिन पहले ही अपना बचा हुआ माल वापस भेजना शुरू कर दिया था। उसके बावजूद जो बच गया है, अब उसकी होली जलाएंगे। तय हुआ है कि सोमवार को नगर निगम और प्रशासन से इसकी अनुमति ली जाएगी। अनुमति मिलते ही होली जलाकर उसके बचे हुए वेस्ट को नगर निगम को सौंप देंगे।

राजवाड़ा के समीप दुकानों पर लगे पर्चे लगाए गए हैं।
राजवाड़ा के समीप दुकानों पर लगे पर्चे लगाए गए हैं।

40 से 50 करोड़ का व्यापार इंदौर से रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि हमने चीन-बांग्लादेशी कपड़ों का व्यापार बंद करने का फैसला लिया है। हमारी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

 

अक्षय जैन ने बताया-



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.