ईरान-इजराइल तनाव चरम पर: खामेनेई ने रूस से मांगा समर्थन, इजराइल ने IRGC ठिकानों पर कहर बरपाया ! पुतिन को भेजा गया सीक्रेट लेटर, अमेरिका ने भी फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर गिराया बंकर बस्टर बम !
तेहरान/मॉस्को/यरुशलम। ज्वाला एक्सप्रेस इंटरनेशनल डेस्क
इजराइल और ईरान के बीच युद्ध जैसे हालात लगातार और भी खतरनाक होते जा रहे हैं। इसी बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मदद की गुहार लगाई है। खामेनेई का एक गोपनीय पत्र लेकर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराकची सोमवार को मॉस्को पहुंचे हैं और पुतिन से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस पत्र में ईरान ने रूस से समर्थन की मांग की है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान किस तरह की सैन्य या रणनीतिक मदद चाहता है। सूत्रों की मानें तो तेहरान रूस के मौजूदा समर्थन से संतुष्ट नहीं है, और अधिक प्रत्यक्ष सहयोग चाहता है।
इसी दौरान इजराइली सेना ने सोमवार को तेहरान में ईरानी सेना के प्रमुख ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले किए। ये हमले इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए। इजराइल ने दावा किया है कि इन हमलों में सैकड़ों ईरानी सैनिक मारे गए हैं।
हमलों में शामिल टारगेट:
एविन जेल
IRGC की बासिज फोर्स का हेडक्वार्टर
इंटरनल सिक्योरिटी हेडक्वार्टर
इजराइल डिस्ट्रक्शन क्लॉक के नजदीकी ठिकाने
इसके पहले अमेरिका ने रविवार को ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर साइट पर बंकर बस्टर बम गिराए थे, जिससे ईरान का परमाणु बुनियादी ढांचा खतरे में आ गया है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। सीरिया के हसाका प्रांत में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे ईरान का हाथ है या किसी और संगठन का, लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान अब अमेरिकी ठिकानों को जवाबी निशाना बनाने की योजना पर काम कर रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि मिडिल ईस्ट एक बड़े संघर्ष की ओर बढ़ रहा है, जहां ईरान, इजराइल, अमेरिका और रूस जैसे शक्तिशाली देश एक-दूसरे के खिलाफ खुलकर आ सकते हैं। आने वाले दिन इस टकराव की दिशा तय करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.