Jwala

Express News

देश विदेश

लेह-लद्दाख आंदोलन उग्र: BJP कार्यालय पर हमला, पत्थरबाजी कर गाड़ियां फूंकी; सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

लेह-लद्दाख आंदोलन उग्र: BJP कार्यालय पर हमला, पत्थरबाजी कर गाड़ियां फूंकी; सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा

191240920251224551280x720_2530706-ladakh-leh-z-gen-protest.webp

लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए पिछले 15 दिनों से चल रहा आंदोलन बुधवार (24 सितंबर) को अचानक उग्र हो गया। लेह में युवाओं ने BJP कार्यालय के बाहर न सिर्फ प्रदर्शन किया, बल्कि पत्थरबाजी करते हुए वाहनों में आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया। सरकार ने अब यहां के नेताओं से बात करने के लिए बैठक बुलाई है।

क्या हुआ बुधवार को?

प्रदर्शनकारियों ने लेह स्थित बीजेपी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस ने रोका तो वह उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। पार्क खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। बाद में उन्होंने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पथराव किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन माहौल तनावपूर्ण है।

क्यों भड़का गुस्सा?

प्रदर्शनकारियों की तीन मुख्य मांगें हैं। इनमें लद्दाख को पुन: पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने, संवैधानिक अधिकारों की बहाली, विशेषकर छठी अनुसूची के तहत संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार, पर्यावरण और संस्कृति की रक्षा करना शामिल है।

सोनम वांगचुक का समर्थन

इस आंदोलन को प्रसिद्ध जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन प्राप्त है, जो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान दो महिला प्रदर्शनकारी बीमार पड़ गईं, जिनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद प्रदर्शन और उग्र हो गया।

सरकार ने बुलाई बैठक

केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए 6 अक्टूबर को लद्दाख प्रतिनिधियों के साथ बैठक बुलाई है। इसमें लेह एपेक्स बॉडी (LAB) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (KDA) के सदस्य भाग लेंगे।

सज्जाद कारगिली की अपील

कारगिल डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता सज्जाद कारगिली ने X (पूर्व ट्विटर) पर बयान जारी करते हुए कहा - लद्दाख कभी शांतिपूर्ण था, लेकिन अब केंद्र के असफल प्रशासनिक प्रयोग की वजह से हताशा और असुरक्षा की भावना से ग्रस्त है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता और समझदारी से मुद्दे को हल करने की अपील की है।

वांगचुक ने अनशन तोड़ा, युवाओं से अपील- हिंसा रोकें

  • लद्दाख में उग्र प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया। उन्होंने इस घटना को लद्दाख के लिए दुखद बताया है। पिछले पांच साल से हम सब शांति के रास्ते पर चल रहे थे। अनशन किया, लेह से दिल्ली तक पदयात्रा की, लेकिन सरकार हमारी मांगों को लेकर लगातार अनसुना कर रही है।
  • वांगचुक ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, यह हिंसा हमारा रास्ता नहीं हो सकता। आज हम शांति के पैगाम को असफल होते हुए देख रहे हैं। हिंसा, गोलीबारी और आगजनी हम सबके लिए दुखद है।
  • वांगचुक ने पुलिस-प्रशासन और सरकार से भी संवेदनशीलता दिखाए। गोलीबारी और लाठीचार्ज जैसे कदम स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं।
  • वांगचुक ने कहा, हम अपना अनशन तोड़ रहे हैं, मिलकर बात करना चाहते हैं। हम प्रशासन पर दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन हम लद्दाख और देश में अस्थिरता नहीं आने देना चाहते।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.