Jwala

Express News

देश विदेश

धुरंधर 2’ की कमाई पर ल्यारी के लोगों की नजर; 500 करोड़ की मांग, बोले- हमारे नाम से कमाया, अब हिस्सा दो

धुरंधर 2’ की कमाई पर ल्यारी के लोगों की नजर; 500 करोड़ की मांग, बोले- हमारे नाम से कमाया, अब हिस्सा दो

66329032026062123pakistani_people_reaction_on_dhurandhar_2_1774761991.webp

Pakistani People Reaction On Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ‘धुरंधर 2’ अब एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बाद पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के लोगों ने फिल्म के मेकर्स से हिस्सेदारी की मांग कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में स्थानीय लोग खुले तौर पर कह रहे हैं कि फिल्म ने उनके इलाके के नाम और हालात को दिखाकर कमाई की है, इसलिए इस मुनाफे का बड़ा हिस्सा उन्हें मिलना चाहिए।

ल्यारी में फिल्म की चर्चा तेज

फिल्म की कहानी में पाकिस्तान के ल्यारी इलाके को दिखाया गया है। इसी वजह से अब वहां के लोग भी इस फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में एक यूट्यूब वीडियो में ल्यारी के लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं।

 

500 करोड़ देने की मांग

 

वीडियो में कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर फिल्म 1000 करोड़ से ज्यादा कमा रही है, तो कम से कम 500 करोड़ रुपये ल्यारी के विकास के लिए दिए जाने चाहिए। उनका कहना है कि इस पैसे से वहां की सड़कें और बुनियादी सुविधाएं सुधर सकती हैं।

80% हिस्से की भी मांग

 

कुछ लोगों ने तो फिल्म की कमाई का 70-80% हिस्सा देने की भी बात कही। उनका तर्क है कि फिल्म ने ल्यारी के नाम और वहां की स्थिति को दिखाकर कमाई की है, इसलिए उस इलाके को इसका फायदा मिलना चाहिए।

क्या बोले पाकिस्तानी?

वीडियो में लोगों ने बताया कि इलाके की हालत काफी खराब है। बच्चों को टूटी-फूटी सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी होती है। ऐसे में वे चाहते हैं कि फिल्म से मिले पैसे से विकास कार्य हो।

भारतीय फैंस का रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होने के बाद भारतीय दर्शकों ने भी मजेदार और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। कुछ ने इसे मजाक बताया, तो कुछ ने इस मांग को गलत और ‘शर्मनाक’ कहा। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि आदित्य धर के नाम पर ल्यारी में सड़क बन जानी चाहिए।

फिल्म का कलेक्शन 

Ranveer Singh in Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। भारत में इसका कलेक्शन 778 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई भी तेजी से बढ़ रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.