Jwala

Express News

देश विदेश

टाटा संस की लिस्टिंग पर चर्चा तेज: वेणु श्रीनिवासन ने किया समर्थन, अब आरबीआई के फैसले पर टिकी निगाहें

टाटा संस की संभावित लिस्टिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है, जहां टाटा ट्रस्ट्स के वरिष्ठ ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने पहली बार समर्थन दिया है। आरबीआई के आगामी फैसले और समूह के भीतर मतभेद इस मुद्दे को और अहम बना रहे हैं।

13409042026151451venu_srinivasan__1775739342.webp

मुंबई। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की संभावित लिस्टिंग को लेकर बहस तेज हो गई है। टाटा ट्रस्ट्स के उपाध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से इस विचार का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है यदि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) टाटा संस को अपर-लेयर एनबीएफसी के रूप में वर्गीकृत करता है, तो लिस्टिंग लगभग अनिवार्य हो जाएगी। यह बयान समूह में शीर्ष स्तर पर मतभेद बढ़ने का संकेत है, क्योंकि श्रीनिवासन का यह रुख टाटा ट्रस्ट्स के पिछले फैसलों से अलग है।

अल्पसंख्यक शेयरधारकों को फायदा 
श्रीनिवासन के अनुसार, टाटा संस की लिस्टिंग से अल्पसंख्यक शेयरधारकों को बड़ा लाभ मिल सकता है। खासतौर पर शापूरजी पल्लोनजी (एसपी) समूह, जिसकी कंपनी में 18.37% हिस्सेदारी है, अपनी हिस्सेदारी को भुना सकेगा। यह समूह लंबे समय से अपनी हिस्सेदारी से निकलने के लिए रास्ता मांग रहा है, ताकि वह अपने कर्ज को कम कर सके।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

SBR फ्रेमवर्क में बदलाव की तैयारी
हालांकि, यह रुख टाटा ट्रस्ट्स के पिछले फैसलों से अलग है। जुलाई 2025 में ट्रस्ट्स ने एक प्रस्ताव पारित कर टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध (अनलिस्टेड) रखने का निर्णय लिया था। ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने हाल ही में कंपनी को लिस्टिंग से बचाने के विकल्प तलाशने को कहा था। आरबीआई जल्द ही एनबीएफसी के लिए अपने स्केल-बेस्ड रेगुलेशन (SBR) फ्रेमवर्क में बदलाव कर सकता है।

गवर्नेंस और नेतृत्व पर उठे सवाल 
संकेत हैं कि टाटा संस को अपर-लेयर एनबीएफसी से छूट नहीं मिल सकती। ऐसी स्थिति में नियामकीय नियमों के चलते कंपनी को लिस्टिंग की दिशा में कदम बढ़ाना पड़ सकता है। समूह में मतभेद सिर्फ लिस्टिंग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रबंधन और प्रदर्शन पर भी सवाल उठ रहे हैं। टाटा संस चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल पर भी चर्चा टाल दी गई है। एयर इंडिया और टाटा डिजिटल के प्रदर्शन पर भी बोर्ड में चिंता जताई गई है।

ट्रस्ट्स  में विवाद और इस्तीफे 
हाल ही में ट्रस्ट्स के भीतर विवाद तब बढ़ गया, जब एक याचिका में कुछ ट्रस्टियों की पात्रता पर सवाल उठाए गए। इसके बाद वेणु श्रीनिवासन ने इस्तीफा दे दिया, जबकि विजय सिंह ने इस्तीफा नहीं दिया। श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि उनसे तथ्य छुपाकर इस्तीफा लिया गया, जिससे विवाद और गहरा गया। कुल मिलाकर, टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर स्थिति जटिल बनी हुई है। एक तरफ नियामकीय दबाव और निवेशकों की मांग है, तो दूसरी ओर परंपरा और नियंत्रण बनाए रखने की चिंता है। आने वाले समय में आरबीआई के फैसले और ट्रस्ट्स के रुख से इस मुद्दे की दिशा तय होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.