सुपर CM’ अरविंद केजरीवाल और ‘गुरु-द्रोही’ भगवंत मान अब आप पर है’, हरसिमरत कौर ने शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्री का मांगा इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब में भी पेपर लीक काम मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के नेतृत्व को घेरा है।
अकाली दल की नेता के अलावा, भाजपा ने भी मनीष सिसोदिया को एक दौरे के दौरान घेर लिया। कुछ भाजपा नेताओं ने उनके बयान को लेकर उनसे पूछा कि आप सरकार कब अपने शिक्षा मंत्री को इस्तीफा ले रही है।
हरसिमरत कौर बादल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा,”भारत के युवाओं ने एक बड़ी पहल की है और क्या जबरदस्त तरीके से! उन्होंने एक मजबूत और बेहद जरूरी संदेश दिया है कि अगर आप अपना काम करने में नाकाम रहते हैं, तो आपको जाना ही होगा।
आगे पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए अकाली दल की नेता ने कहा, “पंजाब में 4.5 साल में 6 परीक्षा घोटाले हुए जिससे 5 लाख युवा अधर में लटके हुए हैं। ‘सुपर CM’ अरविंद केजरीवाल और ‘गुरु-द्रोही’ भगवंत मान इसकी पूरी ज़िम्मेदारी आप पर है! आप पंजाब के युवाओं की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं; आपको नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने शिक्षा और स्वास्थ्य, दोनों मंत्रियों को बर्खास्त करना चाहिए!”
इधर भाजपा ने भी मनीष सिसोदिया को जंतर-मंतर पर घेरा। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ऑन कैमरा कहा था, पंजाब में पेपर लीक हुआ, तो वहां के शिक्षा मंत्री को हटाएंगे।”
आगे भाजपा ने कहा, “पंजाब में फ़ार्मेसी ऑफिसर परीक्षा का पेपर लीक हुआ। मनीष जी जंतर मंतर पहुंचे हैं। क्या उनसे सिर्फ सवाल पूछना काफी है? आपके वादे का क्या हुआ, मनीष जी? अरविंद केजरीवाल जी, देखिए, क्या सवाल पूछ रहे हैं छात्र? कब पूरा करेंगे आप देश और पंजाब के छात्रों से किया हुआ वादा?”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.