Jwala

Express News

देश विदेश

इथियोपिया ज्वालामुखी की राख ने दिल्ली को ढका! उड़ानें ठप, दिन में भी दिखा अंधेरा

इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के भीषण विस्फोट के बाद उठी राख का विशाल गुबार अब भारत तक पहुंच गया है।

3262611202514594825_11_2025-ethiopia_volcano_eruption.jpg

इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी के भीषण विस्फोट के बाद उठी राख का विशाल गुबार अब भारत तक पहुंच गया है। 25,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर तैर रहा यह राख का बादल पश्चिमी भारत में एंट्री कर चुका है और तेजी से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। इस असर का सबसे बड़ा प्रभाव दिल्ली-एनसीआर में देखा गया, जहां कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया और जहरीला स्मॉग छाने लगा है।

राजधानी दिल्ली के आनंद विहार, सफदरजंग और AIIMS के आसपास दृश्यता कम हो गई है, जिससे सड़क और हवा दोनों तरह के ट्रैफिक पर असर पड़ा है। ज्वालामुखी की राख के कारण अकासा एयर, इंडिगो और कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रूट बदल दिए गए हैं, जबकि कुछ उड़ानें सुरक्षा कारणों से रद्द भी करनी पड़ीं।

DGCA ने एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी करते हुए साफ कहा है कि एयरक्राफ्ट को राख वाले क्षेत्रों से दूर रखा जाए, रूट बदला जाए और इंजनों की सुरक्षा जांच बढ़ाई जाए। वैज्ञानिकों का मानना है कि सतह पर हवा की गुणवत्ता में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ऊंचाई पर उड़ानों के लिए खतरा अभी भी बना रहेगा।

एयर इंडिया ने इस स्थिति को देखते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन का कहना है कि वह हालात पर लगातार नजर रख रही है और ऑपरेटिंग क्रू को हर अपडेट तुरंत दिया जा रहा है। हालांकि फिलहाल उड़ानों पर कोई बड़ा असर नहीं है, लेकिन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी एहतियाती कदम तैयार हैं।

इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। एयरलाइन की टीमें अंतरराष्ट्रीय एविएशन एजेंसियों के साथ कोऑर्डिनेशन में हैं और राख के बादल की हर मूवमेंट पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर तत्काल रूट परिवर्तन और अन्य सुरक्षा उपाय अपनाए जाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि हायली गुब्बी ज्वालामुखी लगभग 10,000 साल बाद फटा है, और इस विस्फोट के दौरान राख का बादल 10 से 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक उठ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक यह बेहद दुर्लभ भू-वैज्ञानिक घटना है और आने वाले दिनों में इसका असर आसपास के मौसम, वायु गुणवत्ता और ऊंचाई पर उड़ानों पर दिखाई दे सकता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.