लखनऊ में नहीं हो पाएगी धीरेंद्र शास्त्री की कथा, एलडीए ने निरस्त किया मैदान का आवंटन
राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित प्रसिद्ध कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा अब नहीं हो सकेगी। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल मैदान का आवंटन निरस्त कर दिया है। यह कथा 14 से 18 मार्च के बीच आयोजित होनी थी, जिसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू हो चुकी थीं।
जानकारी के मुताबिक, आयोजन के लिए पुलिस से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिल सका। सुरक्षा व्यवस्था और संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट अनुमति नहीं दी गई। इसी के चलते एलडीए ने आवंटन आदेश वापस ले लिया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस और प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां प्राप्त नहीं होतीं, तब तक किसी भी बड़े आयोजन के लिए सार्वजनिक स्थल उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
आयोजनकर्ता संस्था हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी अक्टूबर 2025 से चल रही थी। प्रारंभिक योजना के अनुसार कथा का आयोजन वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो स्थल पर होना था, लेकिन पुलिस ने वहां वीआईपी मूवमेंट और शहीद पथ पर जाम की आशंका जताते हुए अनुमति नहीं दी। बाद में पुलिस की सलाह पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए आवेदन किया गया।
एलडीए ने प्राथमिक स्तर पर मैदान आवंटित करते हुए 33 लाख रुपये जमा करने को कहा था। आयोजकों के अनुसार ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी दिक्कत आई, जिसके बाद प्रतिदिन 2.5 लाख रुपये जमा करने का विकल्प दिया गया। दो दिन की राशि जमा भी की गई, लेकिन एलडीए के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण भुगतान दर्ज नहीं हो सका।
कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार शुरू हो गया था। स्वयं धीरेंद्र शास्त्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से मार्च में लखनऊ आगमन की जानकारी साझा की थी। आयोजकों का दावा है कि 14 से 18 मार्च के बीच कोई बड़ा त्योहार नहीं है, जिससे भीड़ प्रबंधन में विशेष दिक्कत नहीं आती। होली पहले और ईद बाद में होने की बात भी कही गई।
हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि यदि प्रशासन किसी अन्य स्थान की अनुमति दे दे, तो वहां भी कथा का आयोजन किया जा सकता है। उन्होंने यहां तक कहा कि खेत भी मिल जाए तो वहीं कथा करा देंगे। फिलहाल आयोजकों की ओर से आगे की रणनीति पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।एलडीए के अधिकारियों ने आवंटन निरस्त होने की पुष्टि की है, हालांकि इस मुद्दे पर औपचारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.