मुंबई में फिर ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’, BMC नतीजों के बाद शिंदे गुट ने पार्षदों को फाइव स्टार होटल में ठहराया
मुंबई। मुंबई की राजनीति में एक बार फिर ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ की तस्वीर सामने आ रही है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों के नतीजे घोषित होते ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को फाइव स्टार होटल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। इस कदम को सत्ता के गणित और आने वाली राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
BMC चुनावों में भाजपा–शिवसेना (शिंदे गुट) गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। ऐसे में शिंदे गुट की भूमिका ‘किंगमेकर’ के रूप में उभरकर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, पार्षदों को एक साथ सुरक्षित रखने के पीछे दो प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
दो बड़ी वजहें आईं सामने
पहली वजह यह बताई जा रही है कि विपक्षी दल एकजुट होकर सत्ता के समीकरण बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। दूसरी वजह महायुति के भीतर मेयर पद को लेकर चल रही खींचतान मानी जा रही है। ऐसे में शिंदे गुट किसी भी तरह की तोड़-फोड़ या दलबदल की आशंका को पहले ही रोकना चाहता है।
सूत्रों का कहना है कि अपने पार्षदों को एकजुट रखने और भविष्य की रणनीति को मजबूत करने के लिए शिंदे गुट पूरी सतर्कता बरत रहा है।
बहुमत का गणित
BMC की कुल 227 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 114 है। चुनाव परिणामों में भाजपा ने 89 सीटें हासिल की हैं, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें मिली हैं। दोनों दलों की सीटें मिलाकर कुल संख्या 118 हो जाती है, जो स्पष्ट बहुमत से अधिक है।
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में मेयर पद और सत्ता की भागीदारी को लेकर गतिविधियां और तेज हो सकती हैं, जिससे मुंबई की राजनीति में हलचल और बढ़ने की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.