Jwala

Express News

देश विदेश

राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा से विदा हो रहे 37 सांसदों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के संसदीय अनुभव को नए सांसदों के लिए एक बड़ी पाठशाला बताया।

64518032026142615202603183712149.webp

नई दिल्ली: बुधवार को राज्यसभा में एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब सदन से रिटायर हो रहे 37 सांसदों को विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित करते हुए विदा होने वाले सदस्यों के योगदान की सराहना की।

पीएम ने विशेष रूप से विपक्ष के दिग्गज नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार और पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा का जिक्र करते हुए कहा कि नए सांसदों को इन वरिष्ठ नेताओं के लंबे संसदीय जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

 

​'सदन एक बड़ी ओपन यूनिवर्सिटी': शिक्षा और दीक्षा का केंद्र 
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा को एक 'ओपन यूनिवर्सिटी' करार दिया। उन्होंने कहा, "यह सदन अपने आप में सीखने का एक बड़ा केंद्र है। यहां बिताए गए छह साल राष्ट्र जीवन के साथ अपने जीवन को भी गढ़ने का अवसर देते हैं। यहाँ हमारी जो शिक्षा-दीक्षा होती है, वह भविष्य के लिए एक बड़ी स्मृति बन जाती है।" उन्होंने कहा कि विदा हो रहे सदस्यों का योगदान राष्ट्र निर्माण में हमेशा बना रहेगा और उनकी कमी सदन को खलेगी।

​वरिष्ठों का अनुभव: नए सांसदों के लिए मार्गदर्शिका 
पीएम मोदी ने विदा हो रहे सदस्यों के लंबे अनुभव की सराहना करते हुए कहा, "मैं कहूँगा कि आदरणीय देवगौड़ा जी, खड़गे जी और शरद पवार जी जैसे लोग हैं, जिनके जीवन की आधी से ज्यादा उम्र संसदीय कार्यप्रणाली में रही है।

इतने लंबे अनुभव से नए सदस्यों को सीखना चाहिए कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को कैसे निभाया जाता है।" पीएम ने कहा कि संसदीय प्रणाली में 'अनुभव' ही वह विरासत है जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है।

​संकट के साथी उपसभापति हरिवंश - नरेन्द मोदी  
भाषण के दौरान पीएम ने उपसभापति हरिवंश जी की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हमारे उपसभापति हरिवंश जी मृदुभाषी हैं, लेकिन संकट के समय सारा काम उन्हीं के जिम्मे आता है कि 'जरा आप संभाल लेना'।" इसके साथ ही उन्होंने सदन के खुशनुमा पलों को याद करते हुए कहा कि मीडिया की दुनिया में जहाँ हर कोई सचेत रहता है, वहां सदन में 'हास्य विनोद' और व्यंग्य की परंपरा चर्चाओं को समृद्ध करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।

​निर्णय प्रक्रिया में 'सेकंड ओपिनियन' का महत्व

संसदीय प्रणाली की खूबसूरती पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीवन में या सामाजिक जीवन में जब भी कोई बड़ा फैसला लेना होता है, तो हम 'सेकंड ओपिनियन' तलाशते हैं।

उन्होंने कहा, "संसदीय प्रणाली में राज्यसभा 'सेकंड ओपिनियन' की तरह काम करती है। यह बहस को नया आयाम देती है और हमारी निर्णय प्रक्रिया को अधिक समृद्ध बनाती है।" उन्होंने विश्वास जताया कि जो नए सांसद आएंगे, उन्हें वरिष्ठों से मिली यह विरासत आगे बढ़ने में मदद करेगी।

​लोकसभा अपडेट: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा 
इसी बीच संसदीय कार्यवाहियों से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई। लोकसभा में पिछले बजट सत्र के दौरान निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसदों का सस्पेंशन हटा दिया गया है। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट का 1 सांसद शामिल है। इन सांसदों पर स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें 4 फरवरी को निलंबित किया गया था।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.