Jwala

Express News

देश विदेश

पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर सरकार पर वार, बोले- आने वाला है बड़ा तूफान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। यहाँ उन्होंने चूरुआ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

63419052026111522rahul-1_1749277029.jpg

​कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे। बड़े मंगल के इस खास मौके पर उन्होंने सबसे पहले प्रसिद्ध चूरुआ हनुमान मंदिर में माथा टेका और बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने देश के मौजूदा हालात, बढ़ती महंगाई और आर्थिक नीतियों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने दावा किया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के सामने एक बड़ा संकट आने वाला है।

 

 

​'यूपी की जनता को लगेगा आर्थिक शॉक, सुरक्षित रहेंगे बड़े उद्योगपति'
राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए एक बड़ा और हैरान करने वाला दावा किया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो आर्थिक ढांचा बदला है, उससे देश में एक बड़ा तूफान आने वाला है और उत्तर प्रदेश की जनता को इसका बहुत बड़ा आर्थिक शॉक लगेगा।

 

" उन्होंने आगे तंज कसते हुए कहा कि यह आर्थिक झटका देश के बड़े उद्योगपतियों जैसे अडानी और अंबानी को नहीं लगेगा, और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे कोई फर्क पड़ने वाला है। वे लोग तो आराम से अपने महलों में बैठे रहेंगे, जबकि इसका सीधा और पूरा का पूरा बोझ उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों की जेब पर आएगा।v

 

​'मुद्दे से भटकना नहीं चाहते'- अखिलेश से अलायंस के सवाल को टाला

​दौरे के दौरान जब पत्रकारों ने राहुल गांधी से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने इसका सीधा जवाब देने से साफ तौर पर परहेज किया। राहुल गांधी ने सपा से गठबंधन के सवाल को दरगुजर करते हुए कहा, "मैं इस समय किसी अन्य चर्चा में उलझकर मुख्य मुद्दे से बिल्कुल भी भटकना नहीं चाहता हूँ।

" उन्होंने साफ किया कि इस समय देश के सामने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें सबसे बड़ा और गंभीर विषय हैं, और विपक्ष का पूरा ध्यान इस समय आम जनता से जुड़े इन बुनियादी मुद्दों पर ही केंद्रित है।

​पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर बरसे और पीएम की विदेश यात्राओं पर कसा तंज
बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और महंगाई आसमान के ऊपर जा रही है।

उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा, "दुख की बात यह है कि देश और दुनिया के सामने इतना मुश्किल समय आ रहा है, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री लोगों से कह रहे हैं कि आप विदेश यात्रा पर मत जाइए, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदिए, जबकि वे खुद लगातार पूरी दुनिया का चक्कर काट रहे हैं और हमेशा विदेश दौरों में व्यस्त रहते हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि देश में ऐसा आर्थिक तूफान आने वाला है जो हमने कभी जिंदगी में नहीं देखा होगा और सरकार जनता की रक्षा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।

 


RO. NO 13783/ 27

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13783/ 27
921060520260450131007062156.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.