धोखे से शादी और काला जादू, उद्धव गुट के नेता पर बहू के गंभीर आरोप; मां ने लगाई न्याय की गुहार
शिवसेना यूबीटी के नेता और महाराष्ट्र के रत्नागिरि सिंधुदुर्ग सीट से दो बार के पूर्व लोकसभा सांसद विनायक राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी बहू गिरिजा राउत ने अपने ससुर विनायक राउत, सास श्यामल, पति गीतेश राउत समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ 4 साल तक काला जादू करने के गंभीर आरोप लगाए थे और ठाणे की कपूरबावड़ी पुलिस में केस दर्ज कराया था।
बहू द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में विनायक राउत और उनके ससुराल के लोगों ने ठाणे की सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। उनकी याचिका पर 23 जुलाई को सुनवाई होगी। ठाणे के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रशांत कदम ने कहा, “हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और तथ्यों की जांच कर रहे हैं। शेष आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।”
बता दें कि 38 साल की गिरिजा राउत की शिकायत पर 10 जून को कपूरबावड़ी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं और काला जादू की रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम, 2013 के तहत, केस दर्ज किया गया। इसके अलावा इस केस में भारतीय न्याय संहिता की क्रूरता, धोखाधड़ी, चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं को भी जोड़ा गया है।
गिरिजा राउत का शादी के पहले निकिता विजय पवार था। उनकी शिकायत के अनुसार, उनकी मुलाकात साल 2016 में गीतेश राउत से एक वैवाहिक सेवा के माध्यम से हुई और उन्होंने 3 दिसंबर 2017 को उनसे शादी कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सितंबर 2018 से अगस्त 2022 के बीच उनके ससुराल वालों ने दावा किया कि उन पर बुरी शक्तियों का प्रभाव है, जिसके बाद उन्हें मुंबई, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी के स्वयंभू धर्मगुरुओं के पास बार-बार ले जाया गया।
गिरिजा राउत द्वारा दर्ज कराई गई FIR के अनुसार, सितंबर 2018 में उनके ससुरालवालों ने कुर्ला से एक स्वयंभू धर्मगुरु को बुलाया। धर्मगुरु ने मंत्रों का जाप किया और घोषणा की कि परिवार के देवता बंधे हुए हैं, जिससे परिवार पर दुर्भाग्य आ गया है। FIR में आरोप लगाया गया कि उसके पति गीतेश राउत के एक रिश्तेदार ने कहा कि जब तक गिरिजा पूरी तरह से “ठीक” नहीं हो जातीं, तब तक दंपति को शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.