पापा से रिलेशनशिप सलाह नहीं लेता’, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बीच बेटे जुनैद का पुराना इंटरव्यू वायरल
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने आज 5 जुलाई को एक इंटिमेट सेरेमनी के जरिए शादी कर ली। शादी में उनके परिवार के अलावा सिर्फ उनके करीबी दोस्त ही नजर आए। शादी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बीच अब उनके बेटे जुनैद खान का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उनका कहना है कि वो अपने रिलेशनशिप के बारे में आमिर खान से कोई बात नहीं करते हैं।
बता दें कि एक्टर आमिर खान की ये तीसरी शादी है, इससे पहले एक्टर ने रीना दत्ता और किरन राव से भी शादी की थी। बाद में आपसी सहमति से दोनों के साथ उनका तलाक भी हो गया था। आज के समय में एक्टर के अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे संबंध हैं, वह दोनों के साथ कई मौकों पर दिखाई देते हैं।
इस शादी में भी उनके बच्चे और पूरा परिवार शरीक हुआ। ऐसे में आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर सामने आया, जिस पर यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहें हैं।
हॉटरफ्लाई के साथ करीब एक साल पहले जुनैद खान का एक इंटरव्यू देखा गया था। ये क्लिप उसी इंटरव्यू का है, जिसमें एक्टर ने बताया था कि वो अपने पिता से रिलेशनशिप के बारे में सलाह नहीं लेते हैं। जुनैद खान ने यहां होस्ट ने पूछा था कि क्या उन्होंने कभी अपने पिता आमिर खान से रिलेशनशिप एडवाइज ली है तो इस पर जवाब में जुनैद ने कहा था, ‘डैड से मैं रिलेशनशिप एडवाइज कम लेता हूं और शायद इसी वजह से वो कहते हैं कि मेरे बच्चे मेरी सुनते ही नहीं हैं।’
https://x.com/beingsumit01/status/2073713834033062379
अब आमिर खान ने तीसरी बार शादी की है, जिस वजह से उनके बेटे जुनैद का ये क्लिप वायरल होने लगा। बता दें कि आमिर खान गौरी से करीब 20 साल पहले मिल चुके थे लेकिन तब शायद उनका इस तरह मिलना नहीं लिखा था कि दोनों शादी ही कर लें।
www.jwalaexpress.com
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.