ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का फायदा अभिषेक शर्मा को मिला और वह T20I बल्लेबाजों में नंबर-2 पर पहुंच गए। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में भी वरुण, बुमराह, अर्शदीप और अक्षर ने बड़ी छलांग लगाई है।
ICC T20I Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ICC की लेटेस्ट पुरुष T20I प्लेयर रैंकिंग में मिला है। भारत ने सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस दौरान अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और भारतीय गेंदबाजों ने रैंकिंग में अच्छी छलांग लगाई है।
अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे
सीरीज के पहले मैच में 82 रन की शानदार पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा को रैंकिंग में एक स्थान का फायदा हुआ है। वह पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़कर T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
अभिषेक से आगे अब सिर्फ भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन हैं। दोनों के बीच 51 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। वहीं, सीरीज के दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले संजू सैमसन भी चार पायदान ऊपर चढ़कर 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
भारतीय गेंदबाजों को भी फायदा
T20I गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बढ़त बनाई है। वरुण चक्रवर्ती दो पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने सात स्थान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल किया है, जबकि अर्शदीप सिंह 11 पायदान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अक्षर पटेल को भी छह स्थान का फायदा हुआ है और वह 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
अजमतुल्लाह उमरजई को भी फायदा
अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई को भी लेटेस्ट T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में फायदा हुआ है। उन्होंने सीरीज के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाया था, जिसके बाद उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ।

ODI रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बढ़त
जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में पहले ODI में ऑस्ट्रेलिया की 59 रन की जीत के बाद उसके कुछ खिलाड़ियों को भी रैंकिंग में फायदा मिला। तेज गेंदबाज नाथन एलिस पांच विकेट लेने के बाद ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में 20 पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू रेनशॉ ने 109 रन की पारी खेली और उन्हें इसका फायदा ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में मिला। वह टॉप' से बाहर की स्थिति से सीधे 68वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ 51 रन बनाने वाले कूपर कोनोली नौ स्थान ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
टेस्ट रैंकिंग में ओली रॉबिन्सन को फायदा
टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन को भी फायदा हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 21 विकेट लेने के बाद वह दो पायदान ऊपर चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंग्लैंड के जोश टंग भी दो स्थान ऊपर चढ़कर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में 19 विकेट लिए थे। रॉबिन्सन को टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। तीसरे टेस्ट में उनके अर्धशतक के बाद वह सात स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
बाबर आजम और शान मसूद को भी फायदा
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दो स्थान ऊपर चढ़कर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। शान मसूद को चार स्थान का फायदा हुआ और वह 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ भी तीन पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.