Jwala

Express News

देश विदेश

दिल्ली पुलिस ने ASI फर्जी भर्ती का किया पर्दाफाश, जयपुर से गिरफ्तार किए 2 ठग

दिल्ली पुलिस ने जयपुर से ऐसे दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने की तैयारी कर रहे थे।

186231220250811151500x900_2550983-delhi-police-arrested-a-major-con-artist-from-jaipur.webp

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा फर्जी नौकरी घोटाला पकड़ा है, जिसमें ठगों ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के नाम पर झूठी भर्ती निकालकर सैंकड़ों बेरोजगार युवाओं को चूना लगाने की कोशिश की। जयपुर के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड जैसी चीजें बरामद की हैं। ये लोग इंटरव्यू के बहाने मोटी रिश्वत वसूलने की फिराक में थे, लेकिन दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने समय रहते उनके प्लान पर पानी फेर दिया।

दोनों आरोपी जयपुर से

RO. NO 0001

मुख्य आरोपी कुलदीप जयपुर का रहने वाला है, जो बीकॉम करके अब एलएलबी कर रहा है। उसका साथी पीयूष भी जयपुर से ही है और कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया हुआ है। इन दोनों ने मिलकर ASI और संस्कृति मंत्रालय के नाम पर एक ऐसी फर्जी वेबसाइट बनवाई जो बिलकुल असली सरकारी साइट जैसी लगती थी। इसमें 7 क्यूरेटर और 84 जूनियर असिस्टेंट के पदों की झूठी वैकेंसी का ऐड डाला गया। ये विज्ञापन सोशल मीडिया, कॉलेज ग्रुप्स और मैसेजिंग ऐप्स पर पेड प्रमोशन से खूब फैलाए गए। कुछ स्टूडेंट्स को पैसे देकर इसे और वायरल करवाया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फंसें। नतीजा ये हुआ कि हजारों आवेदन आए और सैंकड़ों युवा इसे असली सरकारी भर्ती समझकर अप्लाई कर बैठे।

पास कराने में मांगने वाले थे लाखों की रिश्वत

ठगों का पूरा प्लान बहुत शातिराना था। उन्होंने 150 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया और जयपुर में एक नामी एग्जाम सेंटर बुक करके प्रोफेशनल तरीके से लिखित परीक्षा भी करवा दी। करीब आधे कैंडिडेट्स को पास करके इंटरव्यू के लिए बुलाने वाले थे, और वहां जॉब पक्की करने के नाम पर लाखों रुपये की रिश्वत मांगते। लेकिन IFSO यूनिट को खबर मिलते ही उन्होंने छापा मारकर कुलदीप और पीयूष को पकड़ लिया।

डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही ये गिरोह पकड़ा गया, वरना कई लोग ठगी के शिकार हो जाते। पुलिस अब बाकी साथियों की तलाश कर रही है। ये मामला बताता है कि सरकारी नौकरी के लालच में कितने आसानी से लोग फंस जाते हैं, इसलिए हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट से ही चेक करें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
633080820260941351009090114.jpg
296050820262228031009034642.jpg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
846080820261049441009091194.jpg
403080820261116311009091653.png

Advertisement

960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.