पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का मंगलवार तड़के कोझिकोड में निधन
कोझिकोड: KP Unnikrishnan passes away भारतीय राजनीति में 1980 और 1990 के दशक के दौरान प्रमुख चेहरों में शामिल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री के.पी. उन्नीकृष्णन का मंगलवार तड़के कोझिकोड में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। उन्नीकृष्णन के परिजनों के अनुसार, वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
वडकरा से लगातार छह बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए उन्नीकृष्णन ने 1989-90 में वी पी सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में केंद्रीय भूतल परिवहन और संचार मंत्री के रूप में प्रभार संभाला था। मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खाड़ी युद्ध के समय भारतीयों की निकासी की निगरानी की। पत्रकार के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत करने वाले उन्नीकृष्णन 1971 में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में वडकरा से पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने 1977, 1980, 1984, 1989 और 1991 में भी इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने 1981 से 1984 के बीच संसद में कांग्रेस (सेक्युलर) के नेता के रूप में कार्य किया और 1980 से 1982 तक लोक लेखा समिति के सदस्य रहे। उन्नीकृष्णन एक समय इंदिरा गांधी के विश्वासपात्र माने जाते थे। हालांकि, बाद में राजनीतिक मतभेदों के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद वह कांग्रेस (यू) और कांग्रेस (एस) में सक्रिय रहे। लेकिन 1995 में फिर से कांग्रेस से जुड़ गए। बीस सितंबर, 1936 को जन्मे उन्नीकृष्णन ने चेन्नई के मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की और वहीं से कानून की डिग्री हासिल की। इस दौरान वह सोशलिस्ट पार्टी और बाद में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े रहे। उन्होंने 1960 के दशक में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी और 1962 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य बने।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.