होम / देश विदेश / 'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने कहा कि अब वह फिल्मों में सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए स्क्रिप्ट चुनती हैं।
देश विदेश
'बालिका वधू' फेम अविका गौर ने कहा कि अब वह फिल्मों में सिर्फ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए नहीं, बल्कि दमदार किरदार निभाने के लिए स्क्रिप्ट चुनती हैं।
Avika Gor: टीवी शो ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अविका गौर अब अपने किरदारों को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हो गई हैं। उनका कहना है कि वह ऐसे रोल करना चाहती हैं, जिनमें उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने का पूरा मौका मिले। सिर्फ स्क्रीन पर मौजूद रहने वाले किरदार अब उन्हें पसंद नहीं हैं।
स्क्रिप्ट चुनने पर क्या बोलीं?
मीडिया से बातचीत में अविका ने कहा कि लोग उनसे अच्छी एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। इसलिए वह अब हर फिल्म और किरदार को बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।
उन्होंने कहा, “मैं ऐसे किरदार करना चाहती हूं, जहां मुझे परफॉर्म करने का मौका मिले और मैं दिखा सकूं कि एक एक्टर के तौर पर क्या कर सकती हूं। मैं फिल्म में सिर्फ ‘फर्नीचर’ बनकर नहीं रहना चाहती। इसलिए सही स्क्रिप्ट और सही किरदार चुनना मेरे लिए सबसे जरूरी है।”
'बालिका वधू' से मिली खास पहचान
अविका ने कहा कि उन्हें खुशी होती है जब लोग आज भी उन्हें आनंदी के नाम से याद करते हैं। उनके मुताबिक, इतने साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना उनके लिए बहुत खास बात है। उन्होंने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगता है। ऐसा महसूस होता है कि मैंने कुछ अच्छा काम किया है।”
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ से वापसी
अविका जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया कि यह शो हमेशा की तरह मुश्किल और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन उनके लिए सीजन 9 ज्यादा कठिन था। उन्होंने कहा, “यह शो आसान नहीं है। हर स्टंट चुनौती भरा होता है। लेकिन मेरे पिछले सीजन में जो स्टंट मिले थे, वे मेरे लिए ज्यादा डरावने थे। इस बार के स्टंट उतने डरावने नहीं लगे कि मुझे हार मानने का मन हो।”
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अविका ने बताया कि उनका एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो 7 अगस्त को रिलीज होगा। इसके अलावा उन्होंने संकेत दिए कि वह जल्द ही किसी नए टीवी प्रोजेक्ट में भी नजर आ सकती हैं। उन्होंने कहा, “टीवी से जुड़ा भी कुछ हो सकता है। फिलहाल मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बता सकती। सही समय आने पर सब सामने आ जाएगा।”
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.