Jwala

Express News

देश विदेश

राजस्थान रॉयल्स की ताकत और कमजोरी, वैभव सूर्यवंशी से रविंद्र जडेजा तक एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद

राजस्थान रॉयल्स की ताकत और कमजोरी, वैभव सूर्यवंशी से रविंद्र जडेजा तक एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद

10420032026085419rajasthan-royals-ipl-2026-swot.webp

IPL 2026 RR Team Analysis: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। राजस्थान रॉयल्स की टीम लंबे समय से कैंप कर रही है। क्योंकि उसका होम ग्राउंड गुवाहाटी है तो टीम ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वहीं टीम के पास इस बार संजू सैमसन नहीं हैं और युवा कप्तान रियान पराग कमान संभालेंगे। वहीं अनुभव की बात करें तो रविंद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को काफी सहायता प्रदान करेगी। ऐसे में इस टीम की ताकत और कमजोरियां आगामी सीजन में क्या होंगी, यह जानना दिलचस्प हो जाता है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना अभियान 30 मार्च से शुरू करेगी। राजस्थान का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके के सामने पिंक आर्मी की ताकत और कमजोरियां सभी नजर आ जाएंगी। टीम के स्क्वाड पर नजर डालें तो खिलाड़ी एक से बढ़कर एक हैं। वैभव सूर्यवंशी से रविंद्र जडेजा तक एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ी इस टीम के पास मौजूद हैं। आइए जानते हैं टीम की ताकत और कमजोरियां:-

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

राजस्थान रॉयल्स की क्या हैं ताकत?

  • धाकड़ भारतीय बल्लेबाज: किसी भी टीम की सबसे बड़ी ताकत आईपीएल में मानी जाती है कि उसके पास भारतीय खिलाड़ियों का ग्रुप कितना मजबूत है। इसी मुद्दे पर राजस्थान रॉयल्स की टीम आगामी सीजन के लिए काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम के पास शुरू से अंत तक एक से बढ़कर एक भारतीय खिलाड़ी हैं। वैभव-यशस्वी ओपनर, फिर ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा सभी शानदार खिलाड़ी हैं।
  • धाकड़ ऑलराउंडर्स का ग्रुप: राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास रविंद्र जडेजा और सैम करन के रूप में दो बेहतरीन ऑलराउंडर्स आ चुके हैं। वहीं कप्तान रियान पराग भी बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। इसके अलावा डोनोवन फरेरा भी टीम के पास हैं जो मौका पड़ने पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं।
  • स्टार विदेशी खिलाड़ी: राजस्थान रॉयल्स की एक और ताकत है उसके विदेशी खिलाड़ी। टीम के पास बेहतरीन भारतीय खिलाड़ी होने से चार विदेशी खिलाड़ियों के कई ऑप्शन खुल जाते हैं। राजस्थान की टीम शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, सैम करन और डोनोवन फरेरा को हर हाल में खिलाने के लिए सोच सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की क्या हैं कमजोरी?

  • युवाओं की टोली: राजस्थान रॉयल्स के पास कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं। यह युवा खिलाड़ी जितनी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद लेकर आते हैं, उतनी ही चिंता भी पैदा करते हैं। अब देखना होगा कि लीग के प्रेशर वाले स्टेज पर वैभव सूर्यवंशी, युवा कप्तान रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे जैसे यंगस्टर्स कैसे निपटते हैं।
  • रियान पराग का कप्तानी अनुभव: रियान पराग की कप्तानी भी टीम के लिए एक चिंता का विषय बन सकती है। पिछले सीजन संजू की गैरमौजूदगी में कुछ मैचों में पराग ने कप्तानी की थी। इस सीजन वह नियमित कप्तान हैं। पूरे सीजन उनके ऊपर व्यक्तिगत परफॉर्मेंस के साथ टीम के परफॉर्मेंस का भी प्रेशर होगा। क्या वह पिछले साल की गलतियों से सीखते हुए इस साल एक विजयी कप्तान बनके उभरते हैं यह देखने वाली बात होगी।
  • बल्लेबाजों की बैटिंग पोजीशन: राजस्थान के पास बल्लेबाज तो एक से एक हैं, लेकिन ओपनिंग को छोड़ दिया जाए तो किसी का भी क्या नंबर बैटिंग का होगा यह तय नहीं नजर आ रहा है। क्योंकि जुरेल मध्यक्रम में भी खेलते हैं और फिनिशर भी हैं। हेटमायर ने टी20 विश्व कप में नंबर 4 पर खेला था और बेहतरीन बल्लेबाजी की थी, जबकि राजस्थान के लिए वह छठे या 7वें नंबर पर खेलते आए हैं। अब जडेजा और करन भी हैं, और खुद कप्तान पराग, सबके बैटिंग क्रम अभी तक तय नहीं लगना, यह टीम के लिए थोड़ी अस्थिरता लाता है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर।

राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल 2026 के लिए स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेन मफाका, नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा, डोनोवोन फरेरा, सैम करन, रवि बिश्नोई, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंज, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, बृजेश शर्मा, अमन राव पेराला।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.