ईरान पर हो सकता है न्यूक्लियर हमला, यूएन के राजनयिक ने दिया इस्तीफा; सीनियर्स पर लगाए गंभीर आरोप
न्यूयॉर्क , मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इजऱाइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में एक वरिष्ठ राजनयिक ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले मोहम्मद सफा ने वैश्विक संस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यूएन ईरान में संभावित परमाणु हमले जैसी स्थिति की तैयारी कर रहा है और उन्हें अपनी बात रखने से रोका गया।
मोहम्मद सफा, जो ‘पैट्रियटिक विजऩ संगठन के संयुक्त राष्ट्र में मुख्य प्रतिनिधि थे, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने एक विस्तृत पत्र साझा करते हुए कहा कि यह फैसला उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है।
सफा ने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक प्रभावशाली लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं और उन्होंने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की। उनका कहना है कि उन्हें संगठन के भीतर सेंसर किया गया।
अपने बयान में सफा ने ईरान की राजधानी तेहरान की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि संभावित सैन्य कार्रवाई के मानवीय परिणामों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि परमाणु हथियारों का इस्तेमाल हुआ, तो इसके विनाशकारी प्रभाव पूरी दुनिया को झेलने पड़ सकते हैं।
सफा ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उजागर करने के लिए अपने राजनयिक करियर को दांव पर लगा दिया। उनका उद्देश्य संभावित ‘न्यूक्लियर विंटरÓ जैसे खतरे को टालना है, जो वैश्विक स्तर पर तबाही ला सकता है।
उन्होंने हाल ही में अमेरिका में हुए विरोध प्रदर्शनों का भी जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को इस खतरे के प्रति जागरूक होना चाहिए और शांति के लिए आवाज उठानी चाहिए। उनके अनुसार, आम नागरिकों की सक्रियता ही ऐसे संकट को टाल सकती है।
सफा ने यह भी दावा किया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलीं और संयुक्त राष्ट्र ने इस मामले में उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कुछ अधिकारी अमेरिका और इजऱाइल पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप लगाने से बचते हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.