चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत के दौरान इसे रोकने का प्रयास किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वंदे मातरम विवाद को लेकर चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। शाह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम का गायन हो रहा था और इसी दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इसे रोकने के लिए कहा।
अमित शाह ने कहा, “हम सब ने इसे टीवी पर देखा। 80 साल के बाद बंकिम बाबू का यह अमर गान जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वह भी सोनिया जी को रास नहीं आता है। सोनिया जी, 140 करोड़ जनता आपको देख रही है, आपके द्वारा किए गए इस पाप को इस देश की जनता कभी माफ नहीं।”
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम के गायन को अधूरा छोड़ दिया जाए। बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेसियों को इस मामले में शर्म आनी चाहिए और अगर उनमें जरा भी शर्म बची है तो दो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा से और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया। इससे पहले शाह ने निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्थान सरकार के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।
दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के सभी छह अंतरों के गायन पर आपत्ति जताई जबकि कांग्रेस ने इस आरोप का खंडन किया था। इसे लेकर राजनीतिक विवाद हो गया है।
अमित शाह के इस बयान के बाद वंदे मातरम को लेकर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है। यह माना जा रहा है कि बीजेपी इस मामले को राष्ट्रवाद से जोड़ते हुए कांग्रेस की घेरेबंदी तेज करेगी।
कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वंदे मातरम का गायन रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। पार्टी सांसद और महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि सोनिया गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी लाने के लिए कह रही थीं क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.