Jwala

Express News

देश विदेश

IAS प्रकाश राजपुरोहित बने नए उप चुनाव आयुक्त, DoPT ने जारी किया आदेश

IAS प्रकाश राजपुरोहित बने नए उप चुनाव आयुक्त, DoPT ने जारी किया आदेश

69611102026080113whatsappimage2026-10-11at1.29.28pm.jpeg

केंद्र सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में बड़ी प्रशासनिक नियुक्ति करते हुए 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को नया उप चुनाव आयुक्त (DEC) नियुक्त किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने उनके नाम को मंजूरी दे दी है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राजस्थान काडर के आईएएस अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को अप्रैल 2030 तक के लिए उप चुनाव आयुक्त के पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रक्षा मंत्रालय में भी किया काम

प्रकाश राजपुरोहित इससे पहले मई 2026 से रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। यह नियुक्ति ACC द्वारा स्वीकृत 27 संयुक्त सचिव और समकक्ष स्तर के अधिकारियों के फेरबदल का हिस्सा है।

क्यों खाली हुआ था उप चुनाव आयुक्त का पद?

चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त का यह महत्वपूर्ण पद अगस्त से खाली चल रहा था। दरअसल, मतदाता सूची और आईटी प्रभाग के तत्कालीन प्रभारी उप चुनाव आयुक्त संजय कुमार को अगस्त में समय से पहले उनके मूल काडर में वापस भेज दिया गया था।

इसके बाद उन्हें दिल्ली सरकार में तैनात कर दिया गया था। संजय कुमार ने ही 24 जून 2025 को देश भर में एसआईआर (SIR) प्रक्रिया शुरू करने वाले चुनाव आयोग के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

चुनाव आयोग के आईटी प्रभाग पर आंतरिक मतभेद

 एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयोग के आईटी प्रभाग के कामकाज को लेकर आयोग के भीतर आंतरिक मतभेद सामने आए थे। चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आंतरिक बातचीत के दौरान आईटी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

जिन प्रमुख फैसलों पर आपत्ति जताई गई थी, उनमें जुलाई में संजय कुमार को आईटी प्रभाग के उप चुनाव आयुक्त के प्रभार से हटाया जाना भी शामिल था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.