Jwala

Express News

देश विदेश

एक और अभिनेत्री ने अभिनेता शाइन टॉम चाको पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया

एक और अभिनेत्री ने अभिनेता शाइन टॉम चाको पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया

34524042025181750actress_arpana_john.jpg

कोच्चि. मलयालम अभिनेता शाइन टॉम चाको पर बृहस्पतिवार को उनकी आगामी फिल्म ‘सूत्रवाक्यम’ की एक और महिला सह-कलाकार ने फिल्म के सेट पर “यौन इशारों वाली” टिप्पणी करने और अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है. इससे पहले, अभिनेत्री विन्सी एलोशियस ने अभिनेता पर नशे की हालत में फिल्म के सेट पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था.

अब अभिनेत्री अर्पणा जॉन ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में एलोशियस के आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा, “चाको के आचरण को लेकर जो कुछ भी विन्सी ने कहा, वह 100 प्रतिशत सही है. उन्होंने सच में एक सफेद पाउडर थूका था. मैं यह नहीं कह सकती कि वह क्या था, शायद ग्लूकोज. हो, लेकिन यह व्यवहार सामान्य नहीं था.” अर्पणा ने कहा कि सेट पर चाको का व्यवहार “बेहद असामान्य और अस्थिर” था.

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

उन्होंने कहा, ह्लवह लगातार इधर-उधर घूमते रहते थे, बेचैनी में रहते थे, ऐसी बातें कहते थे जिनका कोई तार्किक संबंध नहीं होता था और अगर उनके आस-पास कोई महिला होती, तो उनकी टिप्पणियां अभद्र होती थीं.ह्व उन्होंने आरोप लगाया कि ह्लउनकी टिप्पणियों में स्पष्ट यौन संकेत होते थे. यह व्यवहार मेरे लिए बहुत असहज करने वाला था क्योंकि मैं भी इस क्षेत्र में नई हूं.ह्व जॉन ने बताया कि उन्होंने तुरंत सेट पर मौजूद आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के एक सदस्य को अपनी असहजता के बारे में बताया और उन्हें तुरंत समाधान भी मिला.

उन्होंने कहा, ह्लपूरी यूनिट ने मेरे दृश्यों को तय समय से पहले पूरा करने का प्रयास किया, ताकि मैं जल्दी निकल सकूं.ह्व उन्होंने आगे कहा, ह्लअगर मैं विन्सी की तरह अभिनय को करियर बना रही होती, तो मैं सिनेमा के वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए जो भी संभव होता, करती. लेकिन मेरी कुछ सीमाएं हैं क्योंकि मैं फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हूं.ह्व इससे पहले, विन्सी एलोशियस ने चाको पर नशे की हालत में दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था और कहा था कि वह ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करेंगी जो फिल्म सेट पर नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं.

एलोशियस ने ‘फिल्म चैंबर’ में चाको के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी और इस मामले की जानकारी ‘एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्ट्ट्सिस’ (एएमएमए) को भी दी थी. हालांकि, पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. खबरों के अनुसार, चाको ने एलोशियस से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी थी. इन आरोपों के बाद चाको को एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था और फिर ज.मानत पर रिहा कर दिया गया. यह गिरफ्तारी उस समय हुई थी जब वह एक होटल से भाग गए थे, जहां जिला ‘जिला मादक पदार्थ निरोधक विशेष कार्रवाई बल’ की टीम ने छापा मारा था.

उन्हें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 238 (सबूत नष्ट करने), मादक औषधियाँ और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 27 (नशे का सेवन) और 29 (साजिश और उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच, केरल सरकार ने कहा है कि वह अभिनेता के खिलाफ लगे आरोपों को गंभीरता से ले रही है और पुलिस तथा आबकारी विभाग इस मामले में हस्तक्षेप कर रहे हैं. हाल ही में एर्नाकुलम की एक सत्र अदालत ने वर्ष 2015 के मादक पदार्थ मामले में पुलिस द्वारा जब्ती और गिरफ्तारी की प्रक्रिया में खामी पाई जाने के कारण चाको को बरी कर दिया था.



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.