Jwala

Express News

देश विदेश

PM मोदी को घाना में 21 तोपों की सलामी:राष्ट्रपति महामा ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया; नेहरू-अटल के बाद घाना जाने वाले तीसरे भारतीय PM

PM मोदी को घाना में 21 तोपों की सलामी:राष्ट्रपति महामा ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया; नेहरू-अटल के बाद घाना जाने वाले तीसरे भारतीय PM

21602072025161146licensed-image.webp

PM नरेंद्र मोदी बुधवार को अफ्रीकी देश घाना पहुंच गए हैं। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने राजधानी एक्रॉ में एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी को 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद PM मोदी होटल पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। PM ने इस दौरान एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसे प्यार किया। होटल के बाहर भारतीय वेशभूषा में पहुंचे स्कूली बच्चों ने मोदी को संस्कृत में श्लोक सुनाया।

मोदी 2 जुलाई से 8 दिनों के लिए 5 देशों की यात्रा पर हैं। वे सबसे पहले घाना गए हैं। यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 30 सालों में पहली घाना यात्रा है। इससे पहले 1957 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और 1995 में नरसिम्हा राव बतौर PM घाना के दौरे पर पहुंचे थे।

घाना के बाद PM मोदी त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। 2014 से अब तक के तीन कार्यकाल में, PM की त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया में भी पहली यात्रा होगी। मोदी ब्राजील में BRICS समिट में हिस्सा लेंगे।

घाना में PM मोदी के पहुंचने की 5 तस्वीरें...

प्लेन से उतरने के बाद एक बच्ची ने PM मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उससे थोड़ी देर बात भी की।

प्लेन से उतरने के बाद एक बच्ची ने PM मोदी को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने उससे थोड़ी देर बात भी की।

घाना के राष्ट्रपति ने मोदी को रिसीव किया। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

घाना के राष्ट्रपति ने मोदी को रिसीव किया। इसके बाद उन्हें एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिला।

मोदी ने भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया और एक बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलार किया।

मोदी ने भारतीय मूल के लोगों का अभिवादन किया और एक बच्चे को गोद में लेकर उसे दुलार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने एक्रॉ में मीटिंग की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने एक्रॉ में मीटिंग की।

भारतीय वेशभूषा में बच्चों ने होटल के बाहर संस्कृत में श्लोक सुनाकर मोदी का स्वागत किया।

भारतीय वेशभूषा में बच्चों ने होटल के बाहर संस्कृत में श्लोक सुनाकर मोदी का स्वागत किया।

घाना में भारत का UPI सिस्टम लाने पर राष्ट्रपति से मोदी की बातचीत घाना में PM मोदी ने राष्ट्रपति जॉन महामा से मुलाकात की। दोनों नेता के बीच द्विपक्षीय व्यापार और रिश्तों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच एनर्जी, खेती और डिजिटल तकनीक और वैक्सीन हब डेवलप करने के क्षेत्र में कई समझौते (MoU) साइन होंगे।

भारत का UPI और डिजिटल पेमेंट सिस्टम घाना में लाने के बारे में भी बातचीत होगी, ताकि दोनों देशों में डिजिटल लेन-देन आसान हो सके। मोदी और महामा एक साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

PM मोदी घाना की संसद और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के 15000 लोगों को संबोधित करेंगे। घाना के राष्ट्रपति महामा PM मोदी के सम्मान में स्टेट डिनर भी आयोजित करेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.