PM पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वे कर रहे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के बाद अब पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे कर रहे हैं। थोड़ी देर में वह गुरदासपुर पहुंचेंगे। यहां वह बाढ़ से प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। पंजाब की AAP सरकार ने केंद्र से 80 हजार करोड़ रुपए की मांग की है।
इससे पहले PM ने हेलिकॉप्टर से कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद धर्मशाला में आपदा को लेकर एक बैठक की, जिसमें अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें नुकसान की जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने 1500 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में मौजूद रहे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मंडी, कुल्लू और चंबा जिले के 18 प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी आपबीती सुनी। उन्होंने एक साल की नितिका से भी मुलाकात की, जिसके माता, पिता और दादी की 30 जून को मंडी में बादल फटने से आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने नितिका को पहले टॉफी दी और फिर उसे गोद में उठा लिया।
इससे पहले, 5 सितंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी।
PM के हिमाचल दौरे के PHOTOS

PM नरेंद्र मोदी ने पंजाब के पठानकोट से हिमाचल के लिए हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी और वहां हवाई सर्वेक्षण किया।

बाढ़ में अपने माता-पिता और दादी को खो चुकी एक साल की नितिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टॉफी दी।

PM मोदी ने धर्मशाला में NDRF और SDRF की टीम से भी बातचीत की।

हिमाचल के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेजेंटेशन से नुकसान की जानकारी दी
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.