Jwala

Express News

देश विदेश

राज्यसभा में आमने-सामने संजय सिंह-जया बच्चन, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर छिड़ी बहस

राज्यसभा में संजय सिंह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर हमलावर हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने फिल्मी सितारों को लेकर जो कहा, उस पर जया बच्चन ने आपत्ति जताई।

986300720251604541280x720_2511686-sanjay-singh-vs-jaya-bachchan.webp

देश के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जा रही है। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विपक्षी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम सांसद इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं। इस बीच मंगलवार को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन के बीच बहस छिड़ गई। दरअसल, संजय सिंह पीएम मोदी पर कटाक्ष कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन जया बच्चन को आपत्ति हो गई।

बता दें कि संजय सिंह ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी फिल्मी सितारों को संबोधित करने गए लेकिन वो पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के घर नहीं गए। वे इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारवालों की पीड़ा, दुख और तकलीफ जानने नहीं गए। थोड़ा रुककर उन्होंने कहा कि हमसे कहा जाता है कि सेना की बहादुरी को नमन करो, हम करेंगे बार-बार करेंगे लेकिन सेना के लिए आपने क्या किया?'

इस बीच राज्यसभा के सभापति घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि 'जया बच्चन जी कह रही हैं कि आप गलत बोल रहे हो।'

संजय सिंह ने कहा, 'आपने इतनी दूर से सुना नहीं होगा, आपने सुना नहीं होगा।'

इस पर जया बच्चन अपनी सीट से खड़ी हुईं और उन्होंने संजय सिंह से कहा कि 'आपने फिल्मी सितारे जिस तरीके से कहा वो थोड़ा अपमानजनक लगा, बस मेरा यही कहना था।'

'

बता दें कि इस बहस से पहले संजय सिंह पीएम मोदी पर हमलावर हो रहे थे। हालांकि जया बच्चन और संजय सिंह की इस चर्चा के बाद संजय सिंह वापस अपने मुद्दे पर आ गए। उन्होंने कहा, ' ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए सीजफायर को लेकर मोदी सरकार का कहना है कि पाकिस्तान गिड़गिड़ाया, इसलिए हमने सीजफायर किया। मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि पहलगाम हमले के दौरान हमारी बहनें भी तो गिड़गिड़ाई थीं। उन्होंने भी कहा था कि हमारी मांग का सिंदूर मत उजाड़ो। हालांकि इसके बावजूद वो दूर्दांत आतंकवादी नहीं माने, तो आप सीजफायर के लिए कैसे मान गए?'

संजय सिंह ने आगे कहा, 'कल से दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने किसी तीसरे के हस्तक्षेप के बिना अपनी मर्जी से सीजफायर किया। स्वतंत्रता से लेकर अब तक भारत का रुख हमेशा से साफ रहा है कि पाकिस्तान से संबंधित मामलों में किसी भी विदेशी की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने इस रुख से विश्वासघात किया है, तो वो पीएम मोदी हैं।'



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.