Jwala

Express News

देश विदेश

RCB के बॉलर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक:यौन शोषण केस में हाईकोर्ट बोला- एक-दो दिन मूर्ख बनाया जा सकता है, 5 साल नहीं

RCB के बॉलर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक:यौन शोषण केस में हाईकोर्ट बोला- एक-दो दिन मूर्ख बनाया जा सकता है, 5 साल नहीं

91515072025170002lko41751211925175135232917519086981752031661_1752560653.webp

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- आपको एक दिन, दो दिन के लिए मूर्ख बनाया जा सकता है। मगर 5 साल के रिश्ते में किसी को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। यौन उत्पीड़न की एफआईआर के खिलाफ यश दयाल ने याचिका दाखिल की थी।

मंगलवार को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने इस मामले में विपक्षी पार्टी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। क्रिकेटर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक दोनों की मुलाकात लगभग पांच साल पहले हुई थी।

27 साल के दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि किसी को 5 साल मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।

क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि किसी को 5 साल मूर्ख नहीं बनाया जा सकता।

विपक्षी को नोटिस जारी कर मांगा जवाब यश दयाल के वकील गौरव त्रिपाठी ने बताया- यौन शोषण की एफआईआर को क्रिकेटर ने कोर्ट में चैलेंज किया था। मैंने ही याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। विपक्षी को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले में अगली सुनवाई 4-6 हफ्ते में होगी।

यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से की थी शिकायत IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार से कहा- जिस युवती ने मुझ पर आरोप लगाया है, वो गलत है। मुझे फंसाया जा रहा है।

युवती ने मेरा आईफोन और लैपटॉप चोरी कर लिया है। जबरन शादी का दबाव बना रही है। उसने इलाज के बहाने मुझसे पैसे लिए। मैंने जब उससे पैसे वापस मांगे तो वह शादी का दबाव बनाने लगी।

मामले की जांच कर रहे खुल्दाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। अभी FIR दर्ज नहीं की गई है। सबूत मांगे गए हैं। क्रिकेटर ने 8 जुलाई को प्रयागराज पुलिस को शिकायत दी थी।

यश दयाल ने खुद पर FIR होने के एक दिन बाद 8 जुलाई को गाजियाबाद पुलिस को जवाब भेजा। डेढ़ पेज के जवाब में लिखा- मेरी युवती से सिर्फ दोस्ती थी। इसके अलावा कोई संबंध नहीं थे। शादी का कोई वादा नहीं किया था, न ही शादी की कोई बात हुई थी।

IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है। यश दयाल इस टीम का हिस्सा थे।

IPL 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता है। यश दयाल इस टीम का हिस्सा थे।

अब युवती की ओर से कराई गई FIR पढ़िए...

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं इंदिरा नगर के एक अपार्टमेंट में रहती हूं। मेरी शिकायत यश दयाल के खिलाफ है, जो कि एक क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ पिछले 5 साल से रिलेशन में थी। यश ने शादी का झूठा वादा कर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुझे अपने परिवार से मिलवाया।

उन्होंने मुझे बहू के समान दर्जा दिया। मैंने इस रिश्ते को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाया, लेकिन सच्चाई यह थी कि उन्होंने इस रिश्ते को सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक शोषण के लिए इस्तेमाल किया। जब भी मैंने यश की धोखेबाजी और दूसरी लड़कियों से संबंध पर बात की, तो उन्होंने मेरे साथ शारीरिक हिंसा की।

फिर माफी मांगकर मुझे बहलाया, लेकिन इस व्यवहार से मैं इमोशनली टूट गई। मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर हो गया। उसने मुझे इकोनॉमिकली और मेंटली अपने पर निर्भर कर लिया।

पीड़ित युवती का दावा है कि यह तस्वीर गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान की है। इसमें वो यश दयाल के साथ हैं।

पीड़ित युवती का दावा है कि यह तस्वीर गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान की है। इसमें वो यश दयाल के साथ हैं।

युवती बोली- मैंने कई बार सुसाइड की कोशिश की

मैं लंबे समय तक डिप्रेशन में रही। मैंने अपना इलाज भी करवाया, लेकिन नॉर्मल जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है। मैंने कई बार सुसाइड की भी कोशिश की क्योंकि मैं मेंटल पेन नहीं झेल पा रही हूं, लेकिन यश और इनका परिवार झूठी सांत्वना देते रहे कि इस घर में तुम ही आओगी और बहलाते रहे।

पीड़िता ने एफआईआर में लिखवाया- मुझे यह भी पता चला कि मेरे साथ रहते हुए यश अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते में थे। यह जानकर गहरा मानसिक आघात लगा। मैं पूरी तरह से टूट गई। मैंने मुश्किल से खुद को संभाला। मैंने सब कुछ भगवान के इंसाफ पर छोड़ दिया।

लेकिन सारा सच जानने के बाद मुझे सच और आत्मसम्मान के लिए लड़ना आवश्यक हो गया। मैं नफरत नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हूं। मेरी आवाज सुनी जाए। जब सिस्टम सच के साथ खड़ा होता है, तब हर चुप रहने वाली लड़की को ताकत मिलती है। मेरे पास आवश्यक साक्ष्य (चैट, वीडियो, कॉल फोटो) भी हैं, जो हमारे रिश्ते को दिखाते हैं। मैं उन्हें दिखाने के लिए तैयार हूं।

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- 'मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।'

यश दयाल ने इस पोस्ट के जरिए विवाद पर सफाई दी थी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.