Jwala

Express News

देश विदेश

बार-बार लोन के लिए आवेदन करना पड़ सकता है भारी! जानिए कैसे क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है असर

बार-बार लोन के लिए आवेदन करना पड़ सकता है भारी! जानिए कैसे क्रेडिट स्कोर पर पड़ता है असर

895060720251318552473845-credit-score.webp

आज के समय में पर्सनल लोन, होम लोन, एजुकेशन लोन या क्रेडिट कार्ड जैसी वित्तीय सुविधाएं हमारी ज़रूरतों का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में लोन के लिए आवेदन करना आम बात हो गई है। लेकिन कई बार बिना ज़रूरत या जल्दबाज़ी में बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से आपकी क्रेडिट हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

हर बार जब आप किसी लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो बैंक या फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन आपके क्रेडिट स्कोर की जांच करता है। इसे 'हार्ड इंक्वायरी' कहा जाता है। अगर कम समय में कई बार हार्ड इंक्वायरी होती है, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है और अगली बार लोन अप्रूवल में परेशानी आ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप लोन आवेदन को लेकर सतर्क रहें और सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही इस ओर कदम बढ़ाएं।

क्रेडिट स्कोर क्यों है जरूरी?

क्रेडिट स्कोर एक तीन अंकों का नंबर होता है जो आपके क्रेडिट व्यवहार को दर्शाता है। यह स्कोर 300 से 900 तक होता है। 750 या उससे ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है। इस स्कोर से लेंडर्स यह तय करते हैं कि आपको लोन देना जोखिम भरा है या सुरक्षित। अच्छा स्कोर मिलने पर आपको कम ब्याज दर और बेहतर टर्म्स में लोन मिल सकता है।

बार-बार आवेदन का असर

अगर आपने कम समय में कई बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है, तो यह बैंक के सिस्टम में 'फ्रिक्वेंट हार्ड इंक्वायरी' के रूप में दर्ज हो जाता है। यह संकेत देता है कि आप बार-बार क्रेडिट की तलाश कर रहे हैं या आप किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इससे आपका स्कोर गिर सकता है और लेंडर्स आपको हाई-रिस्क समझ सकते हैं। 

कैसे होती है स्कोर में गिरावट?

हर बार जब लेंडर आपके स्कोर की हार्ड इंक्वायरी करता है, तो यह आपके क्रेडिट ब्यूरो रिकॉर्ड में दर्ज होता है। अगर कई लेंडर्स ने एक साथ आपके स्कोर की जांच की हो, तो यह नकारात्मक सिग्नल देता है और आपके स्कोर में 5 से 10 पॉइंट की गिरावट आ सकती है।

 

कैसे बचें इस असर से?

 

फाइनेंशियल प्लानिंग करें – सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर ही लोन के लिए आवेदन करें।

 

सॉफ्ट इंक्वायरी का इस्तेमाल करें – आप खुद अपने क्रेडिट स्कोर को भरोसेमंद ऐप या वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। इससे आपके स्कोर पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

 

एक साथ कई लोन एप्लीकेशन से बचें – अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो पहले बैंकों की ब्याज दर और शर्तें देखें और फिर एक ही उपयुक्त लेंडर के पास आवेदन करें।

 

क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल सेहत का आईना होता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए सोच-समझकर लोन के लिए आवेदन करें। जरूरत से ज्यादा क्रेडिट निर्भरता आपकी भविष्य की लोन पात्रता पर असर डाल सकती है। समझदारी और सही समय पर निर्णय लेना ही फाइनेंशियल सफलता की कुंजी है।

 

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ bजानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले फाइनेंशियल एक्सपर्ट से एडवाइज़ जरूर लें।)



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.