सीमांचल को बड़ी सौगात: पूर्णिया में बनेगा मखाना बोर्ड, एयरपोर्ट उद्घाटन से पहले PM मोदी ने किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के सीमांचल क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सोमवार् को पूर्णिया हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले उन्होंने यहां राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा कर दी। पीएम के इस ऐलान से न सिर्फ मखाना किसानों, बल्कि यहां के व्यापारियों और युवाओं को भी फायदा होगा।
मखाना बोर्ड की स्थाना से सीमांचल को वैश्विक पहचान मिलेगी। किसान आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। पीएम मोदी ने इस कदम को बिहार के कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा-मखाना और बिहार का गहरा नाता है। पूर्णिया से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की शुरुआत की जाएगी। इससे किसानों को लाभ होगा ही। मखाना की खेती में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को समावेश होगा और किसान अपनी पैदावार और गुणवत्ता में सुधार कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की इस घोषणा से बिहार के मखाना उत्पादकों, कृषि वैज्ञानिकों और स्थानीय समुदाय में खुशी का महौल है। मखाना उत्पादकों को उम्मीद है कि उनके जीवन में इससे सकारात्मक बदलाव आएगा और मखाना उद्योग को नई दिशा मिलेगी। उच्च गुणवत्ता के बीज, उन्नत सिंचाई प्रणाली और बेहतर फसल प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा।
मखाना बोर्ड न सिर्फ पैदावार बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि मखाना की ब्रांडिंग और मार्केटिंग को भी मजबूत करेगा। ताकि, वैश्विक बाजारों में डिमांड बढ़े। मखाना बोर्ड किसानों को बाजार से जोड़ने का काम करेगा और बिचौलियों की भूमिका कम कर देगा। इससे किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.