Jwala

Express News

देश विदेश

शाह बोले-जो भारत में नहीं जन्मा, वोट नहीं डाल सकेगा:बांग्लादेश से आकर बिहार में नौकरियां खा जाते हैं, लालू-कांग्रेस उन्हें बचाना चाहते हैं

शाह बोले-जो भारत में नहीं जन्मा, वोट नहीं डाल सकेगा:बांग्लादेश से आकर बिहार में नौकरियां खा जाते हैं, लालू-कांग्रेस उन्हें बचाना चाहते हैं

61008082025151440comp-139_1754645623.webp

गृहमंत्री अमित शाह और नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने पुरानी सरकार को घेरा। अमित शाह ने SIR से लेकर ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी बात रखी। उन्होंने ये भी बताया कि मोदी जी बिहार का दौरा कर रहे हैं। मैं संगठन की मीटिंग कर रहा हूं। बिहार में स्पष्ट बहुमत से NDA की सरकार बन रही है।'

अमित शाह ने SIR पर लालू-राहुल को घेरते हुए कहा कि जो भारत में जन्मा नहीं, उसे वोट देने का अधिकार नहीं। घुसपैठिए इन लोगों के वोट बैंक हैं। इसलिए इनको (महागठबंधन) परेशानी है।

4 पॉइंट में अमित शाह का भाषण

1. SIR पर लालू-कांग्रेस को घेरा- बिहार में चुनाव होने वाला है। मेरे आने से पहले पूरे अखबार भरे पढ़े हैं कि SIR होना चाहिए या नहीं। जनता बताए कि घुसपैठिए को वोटर लिस्ट से निकालना चाहिए या नहीं। लालू बताएं कि किसको बचाना चाहते हो। बांग्लादेश से आकर बिहार के युवाओं की नौकरी खा जाते हैं, लालू- कांग्रेस उनको बचाना चाहती है। जो भारत में जन्मा नहीं है उसे वोट देने का अधिकार भी नहीं है।

2. लालू-तेजस्वी को चुनौती- तेजस्वी यादव मुझसे पूछते हैं कि NDA सरकार ने मिथिलांचल के लिए क्या किया। मैं बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब रखता हूं। तेजस्वी बताएं उनके माता-पिता के राज में गुंडई और अपहरण के अलावा क्या हुआ। मैं लालू को चैलेंज देता हूं। आएं और पुनौराधाम में ही मिथिलांचल के लिए किए कामों को गिना दें।

3. हमने पाकिस्तान में घुसकर मारा- ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए शाह ने कहा- कांग्रेस की सरकार में आतंकी बम फेंककर भाग जाते थे। कोई पूछने वाला नहीं था। हमने पहलगाम हमले का बदला लिया। पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। ये लालू एंड पार्टी इस पर सवाल उठाती है।'

'लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है, ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, ये NDA की सरकार है। देश से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।'

4. बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है- मोदी जी बिहार का दौरा कर रहे हैं। मैं संगठन की मीटिंग कर रहा हूं। बिहार में स्पष्ट बहुमत से NDA की सरकार बन रही है।

गृहमंत्री अमित शाह ने रखी मंदिर की पहली ईंट

मूसलाधार बारिश के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने मंदिर की पहली ईंट रखी। मंदिर को नेपाल के फूलों से सजाया गया है। भूमिपूजन के लिए 21 तीर्थों की मिट्‌टी, 11 नदियों का जल मंगवाया गया था। अयोध्या के हनुमान गढ़ी से ईंट भी पहुंची थी।

50 एकड़ में 882 करोड़ की लागत से मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। पूरे मंदिर का निर्माण खास किस्म के सैंड स्टोन (बलुआ पत्थर) से होगा। ये पत्थर राजस्थान से मंगवाए जा रहे हैं। मंदिर की ऊंचाई 156 फीट होगी, जो अयोध्या के राम मंदिर से 5 फीट कम है।

अमित शाह ने समस्तीपुर से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में PM मोदी की अयोध्या में पूजा की तस्वीरें दिखाई गईं।

माता जानकी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में अयोध्या में PM मोदी की पूजा की तस्वीरें दिखाई गईं।

माता जानकी मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में अयोध्या में PM मोदी की पूजा की तस्वीरें दिखाई गईं।

माता जानकी मंदिर के भूमिपूजन की 4 तस्वीरें देखिए...

अमित शाह, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने पूजन किया।

अमित शाह, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी ने पूजन किया।

आरती करते अमित शाह, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी।

आरती करते अमित शाह, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी।

अमित शाह ने माता जानकी मंदिर की पहली ईंट रखी।

अमित शाह ने माता जानकी मंदिर की पहली ईंट रखी।

अमित शाह ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें पूजा में बैठने को कहा। उम्र की वजह से वे नीचे बैठने में थोड़ा असहज हुए इसके बाद उनके लिए कुर्सी लाई गई।

अमित शाह ने नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें पूजा में बैठने को कहा। उम्र की वजह से वे नीचे बैठने में थोड़ा असहज हुए इसके बाद उनके लिए कुर्सी लाई गई।

 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.