Jwala

Express News

देश विदेश

हाई-स्पीड ट्रेनों में हुई जबरदस्त टक्कर, 21 की मौत-70 घायल; 30 की हालत गंभीर

हाई-स्पीड ट्रेनों में हुई जबरदस्त टक्कर, 21 की मौत-70 घायल; 30 की हालत गंभीर

9381901202618575334-27.webp

मैड्रिड । स्पेन के दक्षिणी हिस्से में स्थित कॉर्डोबा शहर के पास एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 70 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 30 की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन, जिसमें कुल 317 यात्री सवार थे, कॉर्डोबा से लगभग 20 किलोमीटर दूर अदामुज इलाके के पास अज्ञात कारणों से पटरी से उतर गई।पटरी से उतरने के बाद यह ट्रेन पास की लाइन पर आ रही दूसरी हाई-स्पीड ट्रेन से टकरा गई, जो मैड्रिड से हुएल्वा की ओर जा रही थी। इस टक्कर से दूसरी ट्रेन के डिब्बे भी पटरी से उतर गए। मंत्री पुएंते ने इस हादसे को भयानक बताया और कहा कि मलागा-मैड्रिड ट्रेन के आखिरी दो डिब्बे सामने से आ रही ट्रेन के पहले दो डिब्बों से टकरा गए, जिससे दोनों ट्रेनों को भारी नुकसान हुआ।
घटना की खबर मिलते ही अंडालूसिया क्षेत्र की आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों ने भी मदद का हाथ बढ़ाया और मामूली रूप से घायल यात्रियों को पास के एक केंद्र तक पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। राहत और बचाव कार्य में स्पेन की सैन्य आपातकालीन इकाई को भी लगाया गया।
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर लिखा कि यह देश के लिए बेहद दर्दनाक रात है। स्पेन के शाही परिवार ने भी शोक संदेश जारी किया है।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा और मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। प्रभावित रेल मार्गों पर सेवाएं कम से कम मंगलवार तक बंद रहेंगी। रेलवे कंपनी एडिफ ने मैड्रिड के आटोचा स्टेशन, मलागा और हुएल्वा में यात्रियों के परिजनों के लिए जानकारी केंद्र और एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। बता दें कि स्पेन का सबसे बड़ा रेल हादसा जुलाई 2013 में हुआ था, जब अत्यधिक रफ्तार के कारण एक ट्रेन के पटरी से उतरने से 79 लोगों की मौत हो गई थी।


RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.