आकर उठा लो, पत्नी और 3 बच्चों को गोली मारने के बाद SSP से फोन पर बोला BJP नेता
सहारनपुर में भाजपा नेता योगेश रोहिला ने पत्नी के चरित्र पर शक में शनिवार को खून की होली खेली। उसने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। फिर तीन मासूम बच्चों के कनपटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत गंभीर है। इतनी बड़ी वारदात के बाद योगेश रोहिला ने सबसे पहले इंस्पेक्टर, फिर सीओ उसके बाद एसएसपी को कॉल कर यह जानकारी दी। योगेश ने एसएसपी से कहा- 'कप्तान साहब... मैंने अपनी पत्नी व बच्चों को जान से मार दिया है, आकर उठा लो।'
योगेश रोहिला के फोन पर वारदात के बारे में सुनते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये। आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ अफसर गांव पहुंचे और आनन-फानन में लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़े घायलों को सीएचसी, वहां से जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर थाने भेजा।
बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं था। पुलिस कस्टडी में वह यहीं कह रहा था कि पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते वारदात को अंजाम देकर पूरा परिवार ही खत्म कर दिया। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले कई दिनों से यह प्लानिंग कर रहा था।
कुछ दिन पहले ही मनाया था बेटे का जन्मदिन, मांगी थी दीर्घायु
योगेश रोहिला ने कुछ दिन पहले अपने जिस बेटे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाकर उसकी दीर्घायु की कामना की, उसी को अगला जन्मदिन आने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया। उस मासूम बेटे को क्या मालूम था कि इतना प्यार करने वाला यहीं पिता इस तरह उसकी जान ले लेगा। योगेश के परिवार में उसके छोटे बेटे शिवांश का 11 जून 2024 को जन्मदिन मनाया गया। इस समारोह में उसके दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआ आदि शामिल हुए। योगेश ने फेसबुक पर बर्थडे पार्टी की फोटो अपलोड करते हुए लिखा था कि शिवांश के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उसके दादा-दादी, चाचा-चाची, बुआओं व हम दोनों पति-पत्नी के द्वारा उसे आशीर्वाद देकर दीर्घायु की कामना की गई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.