दुर्ग नगर निगम का नया कारनामा: लोक सेवा केंद्र का ताला टूटा, दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका, प्रशासन में हड़कंप
दुर्ग नगर निगम का नया कारनामा: लोक सेवा केंद्र का ताला टूटा, दस्तावेजों से छेड़छाड़ की आशंका, प्रशासन में हड़कंप
ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग
दुर्ग नगर निगम में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुर्ग निगम के लोक सेवा केंद्र का ताला शनिवार और रविवार की छुट्टी के बावजूद सोमवार सुबह खुला हुआ पाया गया। कर्मचारियों ने जब कार्यालय पहुंचकर दरवाजा खुला देखा तो सभी हैरान रह गए। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई जा रही है, जिससे नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
कर्मचारियों का कहना है कि सोमवार सुबह जब वे कार्यालय पहुंचे तो ताला खुला मिला और कुछ दस्तावेजों की स्थिति संदिग्ध लगी। पूछताछ करने पर बताया गया कि "दस्तावेजों का आकलन किया जा रहा है", हालांकि इस आकलन की कोई पूर्व सूचना या अनुमति नहीं दी गई थी। इस घटना की लिखित शिकायत अब उच्च अधिकारियों को की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में लोक सेवा केंद्र की एक आईडी को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसमें आईडी के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया था। इसके बाद निगम आयुक्त द्वारा जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन प्रभारी विनीत वर्मा को तत्काल पदमुक्त कर दिया गया था। अब इस नए घटनाक्रम ने पूरे मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है।
लोक सेवा केंद्र से जुड़े विवादों के चलते स्वास्थ्य प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों की मानें तो मिश्रा को जल्द ही हटाया जा सकता है।
फिलहाल नगर निगम प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और विधि अनुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।
मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है जैसा मार्गदर्शन मिलेगा वैसा करवाई किया जाएगा
धर्मेंद्र मिश्रा स्वास्थ्य अधिकारी नगर पालिका निगम दुर्ग
– ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.