मथुरा। हाईवे पुलिस की सतर्कता से मथुरा में एक बड़ी वारदात टल गई। छैमार गिरोह के सरगना फाती उर्फ असद, जिस पर 1 लाख रुपये का इनाम था, को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि, उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन चला रही हैं।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश किसी बड़ी वारदात की फिराक में मथुरा आए हैं। हाईवे के कृष्ण कुंज कॉलोनी में असद अपने साथियों के साथ देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ में गोली लगने से वह घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला था और डकैती, लूट व हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। 2020 में पठानकोट में भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ-फूफा और उनके बेटे की हत्या में भी वह शामिल था।
असद के खिलाफ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उसके गिरोह के 12 सदस्य पहले ही उम्रकैद की सजा पा चुके हैं।
पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है और मथुरा समेत अन्य जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.