पश्चिम बंगाल के विधायक और जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने और धमकी देने के मामले पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह FIR, बीजेपी युवा ब्रिगेड द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद दर्ज हुई है। नाओदा और रेजीनगर से विधायक पर बीजेपी ने सार्वजनिक रूप से दी गई कथित ‘जान से मारने की धमकी’ पर आपत्ति जताई है।
दरअसल, विधायक हुमायूं कबीर ने रेजिनगर में हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जो टिप्पणियां कीं थीं, उसके चलते विवाद हो गया था। यहां उन्होंने लोकल बीजेपी लीडरशिप पर हमला बोला था और हिंसा की बात तक कह दी थी। इसके चलते अब बीजेपी विधायक के खिलाफ आक्रामक हो गई है।
हुमायूं कबीर की टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में हुमायूं कबीर को यह कहते हुए सुना गया था कि चुनाव हारने के बावजूद स्थानीय बीजेपी नेता अहंकार दिखा रहे हैं। अपने भाषण में विधायक चुनाव में उनके खिलाफ उतरने वालीं बीजेपी नेता अनामिका घोष का जिक्र कर रहे थे।
वायरल वीडियो में हुमायूं कबीर ने कहा, “चुनाव हारने के बाद भी अनामिका घोष खुद को विधायक मानती हैं। यहां भाजपा ऐसे व्यवहार कर रही है, जैसे विधायक उन्हीं के पास हो। वे शेखी बघारते हुए आक्रामक प्रदर्शन कर रहे हैं।”
इस दौरान हुमायूं कबीर ने सीएम शुभेंदु अधिकारी का जिक्र करते हुए उन्हें भी सांकेतिक तौर पर धमकी दे डाली। हुमायूं कबीर वीडियो में ये कहते हुए सुने गए, “मैंने कुछ दिन पहले शुभेंदु अधिकारी से कहा था, आप चुनाव जीतना चाहते थे, और आपकी पार्टी जीत गई, यह ठीक है।”
मुख्यमंत्री शुभेंदु का जिक्र करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा, “अपने लोगों से कहिए कि मुर्शिदाबाद में अपनी बयानबाजी कम करें। जिस दिन मैं मुसलमानों को संगठित करके मैदान में उतरूंगा, मैं इतना जोरदार पलटवार करूंगा कि आपकी पार्टी का झंडा उठाने वाला भी कोई नहीं बचेगा।”
इन्हीं बयानों के लिए हुमायूं कबीर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसको लेकर जब हुमायूं कबीर से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा,”अगर बीजेपी मेरे खिलाफ बोलती है, तो आप क्या चाहते हैं कि मैं ऐसे अपमानजनक बयान पर चुप रहूं?”
बता दें कि हुमांयू कबीर ने ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान करते हुए मस्जिद की नींव रखी थी। इस पूरे चुनाव में वे बाबरी मस्जिद बनाने से लेकर अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाते रहे थे। हुमायूं कबीर ने दो सीटों से चुना लड़ा था, और दोनों में ही उन्हें जीत मिली थी।हुमांयू कबीर ने धमकी देते हुए कहा, “अगर वे (बीजेपी कार्यकर्ता) हद पार करते हैं, तो मुश्किल होगी। लाखों लोग सड़कों पर उतरेंगे और मैं समुदाय का नेतृत्व करूंगा। हम उनकी पिटाई करेंगे। यहां बीजेपी का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा। बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी गायब हो जाएंगे
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.